फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Camp in Kanda Bageshwar

Bageshwar News: प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए समर्पण भाव से कार्य कर रही सरकार

Thu, 30 Mar 2023 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 30 Mar 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Camp in Kanda Bageshwar
 बागेश्वर के कांडा में एक साल नई मिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
कांडा/बागेश्वर। रामलीला मैदान कांडा में प्रदेश सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर एक साल नई मिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लाभार्थियों को पोषण, स्वच्छता, महालक्ष्मी किट और चेक बांटे गए। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। राबाइंका और कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जिपं अध्यक्ष बसंती देव, विधायक प्रतिनिधि मनोज ओली और सीडीओ संजय सिंह ने किया। जिपं अध्यक्ष ने कहा कि सरकार प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए समर्पण भाव से कार्य कर रही है। एक साल के दौरान जिले में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, संचार, स्वरोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुुआ है। विधायक चंदन राम दास के प्रतिनिधि ओली ने पर्यटन, सड़क के क्षेत्र में हुए कार्य गिनाए। नकल विरोधी कानून को सरकार की उपलब्धि बताया। सीडीओ सिंह ने अधिकारियों से जिले के विकास के लिए कर्मठता से कार्य करने के लिए कहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने 79, होम्योपैथिक विभाग ने 64, आयुर्वेदिक विभाग ने 80 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाइयां बांटी। शिविर में चार दिव्यांग प्रमाणपत्र, 16 आधार कार्ड भी बनाए गए। आठ लोगों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के चेक, चार महिलाओं को महालक्ष्मी किट, चार लाभार्थियों को बैंक ऋण और 10 लोगों को आजीविका मिशन के तहत चेक बांटे गए। स्वस्थ बेबी शो में छह बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया गया। शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह, डीडीओ संगीता, एसडीएम मोनिका, सविता नगरकोटी, प्रदीप रावत समेत विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed