{"_id":"5e5160458ebc3ef3ee2aad14","slug":"camp-in-beda-majheda-bageshwar-news-hld3746859153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुउद्देशीय शिविर में उठी तमाम समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुउद्देशीय शिविर में उठी तमाम समस्याएं
विज्ञापन
कपकोट के बैड़ा मझेड़ा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में लोगों की समस्या सुनते विधायक बलवंत सिंह ?
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट/बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु के निर्देशन में शनिवार को विकासखंड कपकोट के प्राथमिक स्कूल बैड़ामझेड़ा में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 40 शिकायतें दर्ज की गईं। मुख्य अतिथि कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल और सीडीओ डीडी पंत के निर्देश पर कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
शिविर में ग्राम पाकड़ निवासी दिनेश मेहरा ने सड़क निर्माण से आवासीय मकान को खतरा बताया। बटालगांव के गणेश सिंह मेहरा ने आधार कार्ड न बनने, प्रधान बैड़ामझेड़ा भावना जोशी ने सरयू नदी से पंपिंग योजना बनाने, एएनएम सेंटर खोलने, सोलर हैंडपंप लगाने, मिनी स्टेडियम और बटालगांव में चाय बागान लगवाने की मांग की। भूपाल राम विद्युत पोल से खतरा होने का मामला उठाया। बैड़ामझेड़ा के हीराबल्लभ जोशी ने कहा कि पीएमजीएसवाई डिवीजन ने मानक से अधिक सड़क काट दी है। मकान को खतरा हो रहा है।
शिविर में समाज कल्याण विभाग ने लोगों को पेंशन के आवेदन पत्र दिए। 12 दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने 80 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में 15 राशनकार्ड बनाए गए। 11 लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल दी गई। 20 किसानों को कृषि यंत्र बांटे गए। पशुपालन विभाग ने 50 पशुपालकों को दवा बांटी। राजस्व विभाग ने आय, जाति प्रमाण पत्र जारी किए। विधायक भौर्याल और सीडीओ पंत ने शिविर में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। शिविर में बाल विकास विभाग ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत स्वस्थ बेबी शो का आयोजन किया। एक से तीन वर्ष आयु वर्ग में प्रिया, उमा मेहता, गीतांजलि, तीन से छह वर्ष आयु वर्ग में मोहनी गोस्वामी, जिज्ञासा, पूजा मिश्रा पहले तीन स्थानों पर रहे। शिविर में जिला पंचायत सदस्य नवीन चंद्र, ज्येष्ठ उपप्रमुख कपकोट हरीश मेहरा समेत कई विभागों के अधिकारी थे।