{"_id":"68127d812148adb8640ec7fe","slug":"bus-five-routes-closed-shortage-drivers-conductors-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-115197-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: चालक-परिचालकों की कमी से पांच रूटों पर बस सेवा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: चालक-परिचालकों की कमी से पांच रूटों पर बस सेवा बंद
Thu, 01 May 2025 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 01 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर का रोडवेज डिपो। संवाद
बागेश्वर। डिपो में चालक-परिचालकों की कमी से पांच रूटों पर बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। इससे परिवहन निगम को नुकसान हो रहा है। साथ ही लोगों को बस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों ने शीघ्र सेवा को शुरू करने की मांग की है। बागेश्वर डिपो में लंबे समय से 10 परिचालक और छह चालकों की कमी है। डिपो ने आय में सुधार करने और लोगों को सुविधा देने के लिए बागेश्वर से बरेली, बागेश्वर-अल्मोड़ा हल्द्वानी, बागेश्वर-पिथौरागढ़ , बागेश्वर-चमोली और बागेश्वर - हरिद्वार के लिए सेवा शुरू करने की योजना बनाई है, लेकिन चालक परिचालकों की कमी के कारण ये सेवा शुरू नहीं हो पाई है।
नये रूटों पर सेवा शुरू नहीं होने से लोग टैक्सी वाहनों में महंगा किराया देकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। इसके बाद भी सेवा को शुरू करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी सरकार से जल्द चालक-परिचालक की नियुक्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन
नये रूटों पर सेवा शुरू नहीं होने से लोग टैक्सी वाहनों में महंगा किराया देकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। इसके बाद भी सेवा को शुरू करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी सरकार से जल्द चालक-परिचालक की नियुक्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन