फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Burnt effigies of Union Textile Minister

केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री का पुतला फूंका

Sun, 25 Dec 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Sun, 25 Dec 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
 विकास विरोधी कार्य करने का आरोप लगाते हुए युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा का पुतला फूंक दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के बागेश्वर दौरे के मौके पर उनका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन


रविवार को स्थानीय एसबीआई तिराहे पर युवक कांग्रेस के लोक सभा उपाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में वक्ताओं ने पिथौरागढ़ के नैनी सैनी हवाई पट्टी से हवाई सेवा शुरू नहीं होने के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि केंद्र सरकार ने पिथौरागढ़ में हवाई सेवा में अड़ंगा लगाकर अपनी मानसिकता का परिचय दिया है।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा से अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र की जनता को विकास की उम्मीद थी, लेकिन वह क्षेत्र के विकास की पैरवी करने के बजाय विकास विरोधी कार्य कर रहे हैं। उनका क्षेत्र में विरोध किया जाएगा। पुतला फूंकने वालों में विधानसभा उपाध्यक्ष गोविंद कठायत, अंकुर उपाध्याय, रोहित खैर, हरीश जीना, पंकज कुमार, जगत नेगी, सूरज दफौटी, अमित परिहार, कुलदीप मेहता, कमलेश उपाध्याय, दर्शन कठायत, प्रकाश कुमार, मनोज कुमार, हेमंत टंगड़िया, पंकज परिहार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed