{"_id":"571a62cc4f1c1b8a728b5330","slug":"buransh-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुरांश को बचाने में ग्रामीणों की भूमिका अहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुरांश को बचाने में ग्रामीणों की भूमिका अहम
ब्यूरो, अमर उजाला गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Fri, 22 Apr 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
बुरांश महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। हिमालय स्टडी सेंटर की ओर कौसानी में चल रहा बुरांश महोत्सव जारी है। महोत्सव के तीसरे दिन कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर वाहवाही बटोरी। हिमालय स्टडी सेंटर में महोत्सव के दौरान कार्यक्रम के संयोजक और सुप्रसिद्ध छायाकार थ्रीश कूपर ने लोगों को बुरांश महोत्सव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि महोत्सव कौसानी के पर्यटन विकास को बल देगा।
विज्ञापन
उन्होंने बुरांश की विलुप्त हो रही प्रजाति को बचाने के लिए क्षेत्र के लोगों से आगे आने को कहा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से बुरांश के अधिक पौधे रोपने को कहा। लक्ष्मी आश्रम की बसंती बहन ने कहा कि हिमालय को बचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि राज्यवृक्ष बुरांश उत्तराखंड की धरोहर है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हिमालय की सुंदरता को बुरांश के फूल और पेड़ सालों से चार चांद लगाते रहे है। महोत्सव में बाहरी, स्थानीय कलाकारों समेत लक्ष्मी आश्रम के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। लोगों ने महोत्सव में लगी फोटो प्रदर्शनी भी देखी। वहां कथक नृत्यांगना गौरी दिवाकर, मुन्नी प्रसाद, उर्मिला श्रीवास्तव आदि थे।
विज्ञापन