फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   BSNL service not working in Kapkot

Bageshwar News: कपकोट में पांच दिन बाद भी बीएसएनएल सेवा सुचारु नहीं

Thu, 31 Aug 2023 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 31 Aug 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
BSNL service not working in Kapkot
कपकोट/बागेश्वर। तहसील क्षेत्र में विगत पांच दिन से बीएसएनएल सेवा ठप है। संचार सेवा बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने जल्द सेवा बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

विगत शनिवार रात को हरसीला के समीप पहाड़ी से भूस्खलन हुआ था जिसकी चपेट में आने से बीएसएनएल की ओएफसी लाइन कट गई थी। सड़क पर आया मलबा तो बीआरओ ने हटा दिया लेकिन संचार सेवा अब तक सुचारु नहीं हो सकी है। भराड़ी व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी ने बताया कि क्षेत्र में आए दिन बीएसएनएल की संचार सेवा ठप हो जाती है। अधिकतर लोग बीएसएनएल के सहारे हैं। बार-बार सेवा बाधित होने के कारण कार्यालयों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इधर, जेटीओ गौरव तड़ागी ने बताया कि लाइन को जोड़ने का काम चल रहा है। जल्द संचार सेवा बहाल कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन


मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

रानीखेत (अल्मोड़ा)। सिविल एरिया को छावनी परिषद से अलग कर नगरपालिका में शामिल करने की मांग को लेकर रानीखेत विकास संघर्ष समिति का गांधी पार्क में धरना जारी रहा। धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि छावनी के जटिल कानूनों के चलते रानीखेत की जनता परेशान है। बीते 167 दिन से लगातार सिविल एरिया को कैंट से मुक्ति देने की मांग की जा रही है। लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक समिति आंदोलन पर डटी रहेगी। इस मौके पर नेहा महरा, जयंत रौतेला, दीपक गर्ग, हरीश अग्रवाल, उमेश भट्ट, कैलाश पांडेय, डॉ. बी डी पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed