फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Brought eight kilometers on a dolly to the road in bageshwar

Bageshwar News: आठ किमी डोली पर बिठाकर सड़क तक लाए, सड़क नहीं होने से समस्या झेल रहा नरगड़ा गांव

Wed, 25 Sep 2024 01:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Updated Wed, 25 Sep 2024 01:48 PM IST
सार

कपकोट विकासखंड का नरगड़ा गांव को सड़क की सुविधा नहीं मिल पाई है। सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। एक ग्रामीण के बीमार होने पर उसे आठ किमी दूर सड़क तक डोली से लाना पड़ा।

विज्ञापन
Brought eight kilometers on a dolly to the road in bageshwar
कपकोट के नरगड़ा से बीमार बुजुर्ग को डोली से लाते ग्रामीण।संवाद

विस्तार

बागेश्वर जिले के कपकोट विकासखंड का नरगड़ा गांव को सड़क की सुविधा नहीं मिल पाई है। सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। एक ग्रामीण के बीमार होने पर उसे आठ किमी दूर सड़क तक डोली से लाना पड़ा। अब तक गांव के सड़क से नहीं जुड़ने से लोगों में नाराजगी है।

विज्ञापन


मंगलवार को नरगड़ा गांव के रसगड़ा तोक निवासी आन सिंह (80) पुत्र केशर सिंह के लिए डोली ही सहारा बनी। बुजुर्ग लंबे समय से बीमार हैं। एक सप्ताह से उनकी दमे की शिकायत बढ़ गई थी। बीमारी बढ़ने पर उनके पुत्र राजेंद्र सिंह ने उन्हें सीएचसी कपकोट लाकर जांच कराने का फैसला किया। उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से बुजुर्ग को डोली पर बैठाकर गांव से फरसाली के देवी मंदिर के पास सड़क तक पहुंचाया। उन्होंने बताया कि गांव के अधिकतर युवक पढ़ाई और रोजगार की तलाश में बाहर चले गए हैं जिस कारण कपकोट से चार युवकों को बुलाना पड़ा। बुजुर्ग को तारा सिंह, बलवंत सिंह, हीरा सिंह, गोविंद सिंह आदि की मदद से सड़क तक लाए। यहां से वाहन की मदद से सीएचसी कपकोट ले गए। सीएचसी में प्राथमिक जांच के बाद बुजुर्ग को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


इधर, ग्राम प्रधान भागीरथी देवी ने बताया कि गांव में सड़क और स्वास्थ्य की उचित सुविधा नहीं होने से लोगों को परेशानी होती है। शासन से लगातार सड़क सुविधा प्रदान करने की मांग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed