{"_id":"5d8e4aa78ebc3e0131499264","slug":"bridge-collapsed-in-bageshwar-bageshwar-news-hld3582745166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में नाघर में बना पैदल पुल ध्वस्त, एक दर्जन गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में नाघर में बना पैदल पुल ध्वस्त, एक दर्जन गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क टूटा
विज्ञापन
कांडा तहसील बागेश्वर के विजयपुर से सानिउडियार जाने वाली सड़क आधी टूटी।
- फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/कांडा/बागेश्वर। बृहस्पतिवार रात हुई तेज बारिश से कांडा तहसील के नाघर में बना पैदल पुल ध्वस्त हो गया। इस कारण खंतोली, नाघर, धिमोड़ा समेत दस से ज्यादा गांव के लोगों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया है। तहसील मुख्यालय आने-जाने में ग्रामीणों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। बागेश्वर के कभाटा में विजयपुर-सनीउडियार मोटर मार्ग का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया है। इस कारण सड़क यातायात पूरी तरह ठप है। जिले के चार अन्य मोटर मार्ग भी पिछले कई दिनों से बंद पड़े हैं। वहीं, तहसील कपकोट के अंतर्गत बैड़ा मझेड़ा में बारिश से एक मकान क्षतिग्रस्त हुआ है।
तेज बारिश ने बागेश्वर समेत अन्य ब्लॉक में कहर बरपाया है। बृहस्पतिवार रात कपकोट में 30, बागेश्वर में पांच मिमी बारिश हुई। बारिश में कांडा तहसील के अंतर्गत नाघर में बना पैदल पुल ध्वस्त हो गया। इस कारण नाघर, धिमोड़ा, खंतोली समेत एक दर्जन गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया है। लोगों को तहसील मुख्यालय और बच्चों को विद्यालय आने जाने में भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। स्कूली बच्चे कई किमी अतिरिक्त दूरी तय कर विद्यालय पहुंच रहे हैं।
वहीं, कभाटा के पास भू-स्खलन के कारण विजयपुर-सनीउडियार मार्ग ध्वस्त हो गया। इस कारण मार्ग में यातायात पूरी तरह ठप है। खंतोली-सनीउडियार मोटर मार्ग जगह-जगह ध्वस्त हो गया है। रिखाड़ी मोटर भी बंद है। इधर, सौंग-लोहारखेत, कंधार-रौल्याना-मजकोट, तोली-बघर मोटर मार्ग, रौल्याना-लोहारगढ़ी मोटर मार्ग भी कई दिनों से बंद हैं। इस कारण स्थानीय लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। तहसील कपकोट के अंतर्गत हरीश चंद्र पुत्र गजधर निवासी बैड़ा मझेड़ा का आवासीय मकान बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रभावित परिवार ने पड़ोसी के घर में शरण ली है। पूर्व प्रधान गणेश धामी, ललित मोहन पंत, नारायण पंत, हयात धामी ने बंद सड़कों को जल्द खोलने की मांग की।