फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   breaking the lock of the house in bageshwar

बागेश्वर: घर का ताला तोड़कर 15 हजार नकदी और सामान चोरी, प्राथमिकी दर्ज; पुलिस ने शुरू की जांच

Fri, 30 Oct 2026 06:10 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: Heera Updated Fri, 30 Oct 2026 06:10 PM IST
सार

बागेश्वर कोतवाली क्षेत्र के फल्टनिया में दिनदहाड़े चोरों ने एक सूने घर का ताला तोड़कर अलमारी से 15 हजार रुपये नकद, बैंक पासबुक और अन्य जरूरी सामान चोरी कर लिया। घटना से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश है। 

विज्ञापन
breaking the lock of the house in bageshwar
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर कोतवाली क्षेत्र के फल्टनिया में दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने एक सूने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 15 हजार रुपये नकद, बैंक पासबुक और अन्य जरूरी सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

फल्टनिया निवासी बिमला देवी ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बीते 17 अक्तूबर को सुबह करीब 11:00 बजे वह अपने घर से पड़ोस में किसी के यहां गई थीं। जब वह दोपहर करीब 12:40 बजे लौटीं तो उनके मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरे की अलमारी खुली हुई थी और उसमें रखे पर्स समेत 15,000 रुपये, बैंक पासबुक और अन्य सामान गायब था। घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने आपातकालीन सेवा पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद औपचारिकताएं पूरी कर थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी गई।

विज्ञापन

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस निष्पक्षता से गहन विवेचना कर रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। -अजय साह, सीओ बागेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed