{"_id":"6a5db6d9ba0f48611d051620","slug":"boy-washed-away-in-saryu-river-bageshwar-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: सरयू नदी में 7 साल का बच्चा बहा, विधायक सुरेश गढ़िया मौके पर पहुंचे; एनडीआरएफ-एसडीआरएफ तलाश में जुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UK: सरयू नदी में 7 साल का बच्चा बहा, विधायक सुरेश गढ़िया मौके पर पहुंचे; एनडीआरएफ-एसडीआरएफ तलाश में जुटा
Mon, 20 Jul 2026 11:19 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
Published by: Heera
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:19 AM IST
सार
बागेश्वर के कपकोट में सरयू नदी में सात साल का बच्चा राकेश शिवालय के पास से बह गया। पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं, जबकि विधायक सुरेश गढ़िया भी मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
राकेश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्रावण के पहले सोमवार को कपकोट शिवालय के समीप से सात साल का बच्चा सरयू नदी में बह गया। पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और आपदा प्रबंधन की टीम खोजबीन में जुटी है। अब तक उसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
शिवालय मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए सुबह भक्तों की लाइन लगी थी। इसी दौरान शिवालय वार्ड के आणू में रहने वाली कमला देवी अपने पुत्र राकेश के साथ मंदिर आईं थी। वह भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के लिए वह सरयू नदी से जल लेने गईं। वह मंदिर की सीढि़यों पर खड़ी होकर नदी से जल भर रहीं थी, तब बच्चा भी उनके साथ आ गया। जल भरने के बाद महिला रोली-चंदन को थाली में एकत्र कर रही थीं, तभी राकेश नदी से पानी भरने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में बह गया। आसपास के लोगों ने बच्चे को बहते देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। मंदिर में पूजा करने आए रोशन गढि़या ने नदी में छलांग लगाकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह काफी दूर जा चुका था।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की रेस्क्यू टीमों ने मौके पर आकर खोजबीन का कार्य शुरू किया। विधायक सुरेश गढि़या भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित महिला और परिवार वालों को ढांढस बंधाया। सीओ मनीष शर्मा ने बताया कि बच्चे की खोजबीन काम चल रहा है। ड्रोन टीम भी तलाश में लगा दी गई है।
विज्ञापन