{"_id":"604a63858ebc3e8ca31ac07d","slug":"boulders-hanging-on-the-hill-in-bageshwar-bageshwar-news-hld417843035","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी पर लटके बोल्डर दे रहे हादसे को दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी पर लटके बोल्डर दे रहे हादसे को दावत
विज्ञापन
बागेश्वर के कपकोट-कमी सड़क में सरन के पास पहाड़ी में इस तरह से लटके हैं बोल्डर। संवाद न्यूज एजेंस?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कपकोट-कर्मी सड़क पर चलना जान जोखिम में डालने जैसा है। सरन नामक स्थान पर जहां पहाड़ी से बोल्डर गिरने का खतरा बना हुआ है। वहीं 23 किमी लंबी इस सड़क पर गड्ढों की भरमार से आए दिन कोई न कोई हादसे का शिकार होता है।
बुधवार के अंक में अमर उजाला ने सरन में खड़ी सड़क बनी वाहनों के लिए मुसीबत शीर्षक से सड़क की बदहाली की तस्वीर पेश की थी। कपकोट से करीब 13 किमी दूर सरन नामक स्थान पर तीन वर्ष पूर्व बरसात में गिरे मलबे को पीएमजीएसवाई डिवीजन कपकोट ने हटाया नहीं है। उस स्थान पर मलबे के ढेर से सड़क काफी ऊंची हो गई है। इस कारण वहां पर सामान लदे भारी वाहन पास नहीं हो पाते हैं। ट्रकों से सामान उतारना पड़ता है। इससे कर्मी के लोग खासे परेशान हैं। इस स्थान पर कई वाहन पलट गए हैं।
सरन में जिस स्थान पर सामान लदे भारी वाहन नहीं चढ़ पाते हैं, वहां पर पहाड़ी में बड़े-बड़े बोल्डर लटके हैं। इन बोल्डरों को तीन साल बाद भी नहीं हटाया गया है। बोल्डर हादसों को आमंत्रण दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पीएमजीएसवाई डिवीजन हादसे को दावत दे रहा है। सड़क से मलबा न हटाने के कारण जहां कर्मी सामान ले जाने में दिक्कत आ रही है, वहीं पहाड़ी से बोल्डर गिरने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
कपकोट-कर्मी सड़क की हालत की जानकारी हासिल की जाएगी। सड़क से मलबा हटाने के साथ ही पहाड़ी पर लटके बोल्डर हटवाए जाएंगे।
विनीत कुमार जिलाधिकारी बागेश्वर