फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Booth president and Shakti Kendra coordinator will be honored

Bageshwar News: बूथ अध्यक्ष और शक्ति केंद्र संयोजक होंगे सम्मानित

Thu, 04 Jul 2024 02:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 04 Jul 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Booth president and Shakti Kendra coordinator will be honored
बागेश्वर में भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में मौजूद जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक और अ

विज्ञापन
बागेश्वर। सात जुलाई को भाजपा मतदाता अभिनंदन यात्रा का आयोजन करेगी। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बूथ अध्यक्ष और शक्ति केंद्र संयोजकों को सम्मानित किया जाएगा।
बुधवार को भाजपा कार्यालय में बागेश्वर विधानसभा में होने वाले कार्यक्रम की रणनीति पर चर्चा की गई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने बताया कि जिला कार्यालय और कपकोट में होने वाले कार्यक्रम के संयोजक दोनों विधायक होंगे। कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव में दोनों विधानसभा क्षेत्रों से टॉप पर रहने वाले 10-10 बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया जाएगा। जिन शक्ति केंद्र के सभी पांच बूथों में जीत का अंतर 50 प्रतिशत से अधिक रहा है, उनके शक्ति केंद्र संयोजकों को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए चार सदस्यीय टोली बना गई।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष खड़क टंगड़िया को टोली प्रमुख, महामंत्री घनश्याम जोशी, जिला मंत्री रवि करायत और जिला प्रवक्ता प्रकाश साह को सह टोली प्रमुख चुना गया। वहां पर जिपं. अध्यक्ष बसंती देव, विधायक पार्वती दास, ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू, जिला महामंत्री संजय परिहार, नगर अध्यक्ष रमेश तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed