{"_id":"64305d7354f0bfce780f3da6","slug":"books-have-not-yet-reached-the-school-library-bageshwar-news-c-8-1-105510-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: विद्यालयों की लाइब्रेरी में अब तक नहीं पहुंची पुस्तकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: विद्यालयों की लाइब्रेरी में अब तक नहीं पहुंची पुस्तकें
Fri, 07 Apr 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। समग्र शिक्षा के तहत सरकारी विद्यालयों की लाइब्रेरी में पहुंचने वाली पुस्तकों के लिए विद्यार्थियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में मिलने वाली पुस्तकें अब तक स्कूलों के पुस्तकालयों में नहीं पहुंची हैं। लेटलतीफी का आलम यह है कि पुस्तकों के लिए बजट वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर विगत 29 मार्च को जारी हुआ।
समग्र शिक्षा के तहत वार्षिक कार्ययोजना और बजट में पुस्तकालय अनुदान राशि भी दी जाती है। प्राथमिक, जूनियर हाईस्कूल, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट विद्यालयों में इस राशि की मदद से पुस्तकों की खरीद की जाती है। बजट समय पर नहीं मिलने से विद्यार्थियों को इन पुस्तकों का लाभ मिलता नहीं दिख रहा है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति के दो दिन पहले विद्यालयों को लाइब्रेरी की पुस्तकों को खरीद के लिए राशि जारी की गई है। प्राथमिक विद्यालयों को पांच हजार, जूनियर हाईस्कूल को 13 हजार, हाईस्कूल को 15 हजार और इंटर कॉलेज को 20 हजार रुपये की अनुदान राशि प्रदान की जाती है। जिले में 561 प्राथमिक, 110 जूनियर हाईस्कूल, 32 हाईस्कूल और 62 इंटर कॉलेज के लिए अनुदान राशि मिली है। इस राशि का 50 प्रतिशत उपयोग निजी प्रकाशन और 50 प्रतिशत सरकारी प्रकाशन की पुस्तकों की खरीद में किया जाना है। समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेेशक की ओर से जारी पत्र में पुस्तकों और प्रकाशकों की लिस्ट भी दी गई है। विद्यालयों को इसी सूची के अनुसार पुस्तकों की खरीद करनी होगी, अगर किसी विद्यालयों में इन प्रकाशकों के अतिरिक्त पुस्तकों की खरीद हुई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। सवाल यह है कि इन पुस्तकों की खरीद कब होगी और कब विद्यार्थी इनका लाभ उठा पाएंगे।
कोट
शासन से अंतिम समय में बजट मिला, जिसके कारण पुस्तकों की खरीद में देरी हो रही है। सभी विद्यालयों ने पुस्तकें मंगा ली हैं। जल्द पुस्तकालयों में पुस्तक पहुंच जाएंगी। स्कूलों को पुस्तक पहुंचने की सूचना उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
जीएस सौन, सीईओ बागेश्वर।