फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Books bring change in human thinking and future: DM

किताबें ही इंसान की सोच और भविष्य में परिवर्तन लाती हैं : डीएम

Sun, 16 Apr 2023 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 16 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Books bring change in human thinking and future: DM
बैजनाथ किताब कौथिग मेले में साहित्यकार मोहन जोशी की पुस्तक का विमोचन करतीं डीएम और पद्मश्री शेख
गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ में दो दिवसीय बैजनाथ किताब कौथिग का शुभारंभ डीएम अनुराधा पाल और कपकोट के विधायक सुरेश गढि़या ने किया। डीएम ने बैजनाथ धाम परिसर में लगे 50 से अधिक स्टाल का निरीक्षण करते कहा कि किताबें ही इंसान की सोच और भविष्य में परिर्वतन लाती हैं। पद्मश्री शेखर पाठक और कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण आदि ने किताबों के स्टालों का निरीक्षण किया। पद्मश्री शेखर पाठक और डीएम अनुराधा पाल ने साहित्यकार मोहन चंद्र जोशी की किताब ऋग्वेद का विमोचन भी किया।
विज्ञापन

पद्मश्री शेखर पाठक ने बागेश्वर, बैजनाथ, कपकोट और कौसानी के प्राचीन इतिहास पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कूली बेगार आंदोलन, आजादी में बागेश्वर जिले के लोगों के योगदान, जल, जंगल जमीन आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कत्यूर घाटी बागेश्वर जिले की सबसे सुंदर और उपजाऊ घाटी है।
विज्ञापन

उन्होंने डीएम से केंद्रीय पुरातत्व विभाग से यहां का भूगर्भीय सर्वेक्षण कराने को कहा। उन्होंने कहा कि किताब कौथिग से बच्चों को बहुत कुछ सीखने को को मिलेगा। विधायक सुरेश गढि़या ने कहा कि सरकार ने पहली बार जिले में किताब कौथिग का आयोजन किया है। जिले के अन्य तहसीलों में किताब कौथिग आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देवी, एडीएम हर गिरि, ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, भाजपा के जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, जिलाध्यक्ष इंद्र फर्स्वाण, साहित्यकार गोपाल दत्त भट्ट, चारु जोशी, हेम पंत आदि ने भी विचार रखे। संचालन रेडक्राॅस के जिला सचिव आलोक पांडे और हेमंत बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया।
वहां साहित्यकार गोपाल दत्त भट्ट, जिला पंचायत सदस्य गोपाल किरमोलिया, जनार्दन लोहुमी, सुनीता आर्या, चारु जोशी, तहसीलदार तितिक्षा जोशी, रमेश बृजवासी, हेम पंत, दयाल पांडे, कुंदन सिंह बिष्ट आदि थे।

पद्मश्री माधुरी के गीतों पर झूमे दर्शक



गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ किताब कौथिंग में सांस्कृतिक संध्या में पद्मश्री माधुरी बर्थवाल, प्रह्लाद मेहरा घुघुति जागर टीम, पालीवाल संगीत टीम टनकपुर, स्कूलों के बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने कुमाऊंनी और गढ़वाली लोकगीतों का गायन कर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के दौरान दिव्य ज्योति पब्लिक स्कूल पुरुड़ा, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज पाये, राइंका वज्यूला के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। संचालन हेमंत बिष्ट, आलोक पांडे, हेम पंत आदि ने संयुक्त रूप से किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed