फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bolero hangs in the gulf, seven people are stuck

बोलेरो खाई में लटकी, सात लोगों की सांसें अटकी

Sat, 11 Aug 2018 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 11 Aug 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bolero hangs in the gulf, seven people are stuck
सोंग-बदियाकोट सड़क के कर्मी विनायक में लोहे के तारों से रोकी गई जीप। - फोटो : अमर उजाला
कर्मी-विनायक मार्ग पर बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। बारिश से बदहाल बने इस मार्ग से गुजर रही यात्रियों और सामान से भरी बोलेरो सड़क से नीचे 100 मीटर गहरी खाई की तरफ लटक गई। इससे कुछ मिनटों तक वाहन में चालक और यात्रियों समेत सात लोगों की सांसें अटकी रही। जोखिम के बीच जान हथेली में लेकर यात्री वाहन से बाहर निकले। बाद में वाहन को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला गया।  
विज्ञापन


यह घटना शुक्रवार की देर शाम कपकोट के कर्मी-विनायक रोड पर हुआ। बोलेरो संख्या यूके 02 टीए 1195 कपकोट से खरकिया की ओर जा रही थी। धूर के पास क्षतिग्रस्त सड़क पर यह अनियंत्रित हो गई। इसका पिछला पहिया सड़क से बाहर होकर 100 मीटर गहरी खाई की तरफ लटक गया। बोलेरो खाई की तरफ झुक गई। इससे बोलेरो में सवार छह यात्रियों और चालक की सांसें कुछ देर के लिए अटक गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए यात्रियों के साथ-साथ खुद को वाहन से बाहर निकाला। तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।  इधर, वाहन दुर्घटना की सूचना पर कुछ देर तक पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा रहा।  बाद में सभी यात्रियों के सही सलामत होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। बाद में मार्ग पर काम कर रही एक जेसीबी और जीप की मदद से वाहन को खाई से बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन


जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुका मार्ग 
बागेश्वर। बारिश के चलते कपकोट-कर्मी मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। कई जगह सड़क पर मलबा आया हुआ है और सड़क का दूसरा किनारा खाई की ओर बह गया है। सड़क पर आधा दर्जन से अधिक डेंजर प्वाइंट बन गए हैं। बदहाल सड़क पर दुर्घटना की आशंका  बनी है। कार्यदायी संस्था अभी तक सड़क पर यातायात सुचारु नहीं कर पाई है। लोग मजबूरी में इस सड़क पर जान हथेली पर रखकर सफर करने को मजबूर हैं। एसडीएम रवींद्र सिंह ने कार्यदायी संस्था को डेंजर प्वाइंट पर काम करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed