फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bolero falls into ditch, driver injured including six Barati

खाई में गिरी बोलेरो, चालक समेत छह बाराती घायल

Sat, 02 May 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Sat, 02 May 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
Bolero falls into ditch, driver injured including six Barati

पिथौरागढ़ से बैजनाथ जा रही बारात में शामिल एक बोलेरो रवांईखाल पुल से पहले असंतुलित होकर खेतों में जा गिरी। इस घटना में चालक समेत कुल छह लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


 बृहस्पतिवार की रात एक बारात पिथौरागढ़ से बैजनाथ की ओर जा रही थी। इस बारात में शामिल एक बोलेरो जीप यूए 5टीए 1627 रवांईखाल कस्बे से पहले पुल के पास असंतुलित होकर खेतों में जा गिरी। इस दुर्घटना में ग्राम एंचोली निवासी चालक अमित चंद, जितेंद्र मर्तोलिया, ललित थापा, किशन मेहरा, हरीश सिंह गुरुंग और थल निवासी गोकुल सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी घायलों को 108 नंबर की आपातकालीन एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। इनमें से चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई जबकि दो का उपचार किया रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाल हरक सिंह फिरमाल, एसआई प्रवीण सिंह, गोपाल राम दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। चालक के हवाले से पुलिस ने बताया कि ब्रेेक फेल होने के कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed