फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Boating Starts In Baiznath

दीपावली पर जिले को मिली सौगात, बैजनाथ में नौकायन का शुभारंभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Boating Starts In Baiznath
बैजनाथ झील में नौकायन के शुभारंभ पर बोटिंग का लुत्फ उठाते विधायक, डीएम, एसपी और भाजपा जिलाध्यक्ष। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। दीपावली पर जिले वासियों को पर्यटन के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। विधायक चंदन राम दास और डीएम विनीत कुमार ने रंगारंग कार्यक्रमों के बीच बैजनाथ झील में नौकायन (बोटिंग) और जॉरबिन बॉल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक दास ने कहा कि क्षेत्रवासियों का वर्षों पुराना सपना साकार हुआ है। बैजनाथ मंदिर दर्शन को आने वाले सैलानी अब बोटिंग कर सकेंगे। कहा कि बैजनाथ को पांचवें धाम के रूप में विकसित करने का काम किया जा रहा है। पांच नवंबर को प्रधानमंत्री के केदारनाथ से होने वाले कार्यक्रम को बैजनाथ में लाइव दिखाने का प्रबंध कराया गया है। डीएम विनीत कुमार ने झील में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाया देने के लिए वृहद योजना बनाई गई थी, जिसके लिए अनटाइट फंड सहित जिला योजना से राशि उपलब्ध कराई गई। बताया कि झील के पास लोक कलाकारों के लिए मंच, टिकट बूथ का निर्माण कराया गया है। एक रेस्टारेेंट का निर्माण कराया जा रहा है। आने वाले समय में अन्य खेल गतिविधियां भी कराई जाएंगी ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार के मौके मिल सकें।
विज्ञापन

जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या ने बताया कि बोटिंग और जॉरबिंग बॉल के संचालन के लिए निविदा प्रक्रिया के माध्यम से जिम्मेदारी दी गई है। वर्तमान में झील में छह-छह बोट और जॉरबिंग बॉल का संचालन किया जाएगा। कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई रमेश चंद्रा ने बताया कि बैजनाथ मंदिर एवं बैराज के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ 96 लाख 70 हजार की राशि का आगणन था। पहले चरण में 67.53 लाख और दूसरे चरण में 38.95 लाख की राशि जारी की गई है। इसके उपयोग से बैजनाथ बैराज परिसर स्थित पुराने पंचायत भवन को तोड़कर इसके स्थान पर भूतल में डाइनिंग हॉल, किचन, पंचायत घर कार्यालय कक्ष व शौचालय का निर्माण हो रहा है। प्रथम तल में इंडोर सिटिंग एवं आउटडोर सिटिंग का कार्य, झील परिसर में आस्था पथ, विद्युतीकरण और पिलर-रेलिंग का निर्माण कार्य होगा। झील परिसर के नजदीक बने पार्क का सौंदर्यीकरण भी कराया जाना है। कार्यक्रम का संचालन उमेश जोशी ने किया। वहां पर एसडीएम राजकुमार पांडेय, डिप्टी सीएमओ डॉ. एनएस टोलिया, डीएसओ विनोद वल्दिया, तहसीलदार तितिक्षा जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed