फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Board instructions to run extra classes before exams

बोर्ड परीक्षाओं से पहले अतिरिक्त कक्षाएं चलाने के निर्देश

Sun, 26 Feb 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sun, 26 Feb 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Board instructions to run extra classes before exams
बागेश्वर के डायट के शिक्षक प्रशिक्षकों के साथ बैठक करते डीएम मंगेश घिल्डियाल ।  - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

डीएम मंगेश घिल्डियाल ने डायट में शिक्षक प्रशिक्षकों के साथ बैठक कर प्रारंभिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं व्यापक मूल्यांकन पर चर्चा की। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए जिन विद्यालयों में विज्ञान वर्ग के शिक्षक नहीं हैं ऐसे स्कूलों के छात्रों के लिए परीक्षा से एक सप्ताह पूर्व तक अतिरिक्त कक्षा का संचालन करने के निर्देश दिए।  

कलक्ट्रेेट सभागार में आयोजित इस बैठक में डीएम ने शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए एनआईसी के माध्यम से डाटाबेस तैयार करने पर चर्चा की, शिक्षक प्रशिक्षकों को दीक्षा रजिस्टर अपडेट रखने के निर्देश दिए। बैठक में वीडियो कक्षा संचालन पर भी चर्चा हुई, जिसमें कक्षा में ही बच्चों की टीम गठित करने का सुझाव दिया गया।
विज्ञापन


कहा गया कि पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों को कठिन प्रश्नों को हल करने में आपसी प्रश्नोत्तरी से मदद मिल सकती है। इससे पढ़ाई के स्तर को बढ़ाया जा सकता है। डीएम ने दक्षता को और अधिक मजबूत करने के लिए समन्वयकों को मॉनीटरिंग करने निर्देश दिए। कहा कि जिन स्कूूलों में छात्र संख्या कम और शिक्षकों की संख्या अधिक है इनमें नजदीकी स्कूलों के छात्रों को संयुक्त रूप से पढ़ाया जाना चाहिए। बैठक में केवलानंद कांडपाल, कैलाश प्रकाश चंदोला आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed