फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Blood donation in bageshwar

आइए करें रक्तदान, बचाएं दूसरों की जान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Blood donation in bageshwar
बागेश्वर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को जिला अस्पताल बागेश्वर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर जिला अस्पताल में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक लगाया जाएगा।
विज्ञापन

शिविर में 18 से 60 वर्ष के बीच का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदाता को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रशस्तिपत्र दिया जाएगा। शिविर संचालन में जिला रेडक्रॉस सोसायटी का सहयोग रहेगा। कोरोना संक्रमण के चलते रक्तदान शिविर में सुरक्षित दूरी का पालन किया जाएगा। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव आलोक पांडेय, जिला अस्पताल के रक्तकोष प्रभारी डॉ. अजय मोहन शर्मा ने अमर उजाला के प्रयास की सराहना की। कहा कि इससे जरूरतमंदों की खून की आवश्यकता पूरी होगी।
विज्ञापन

नियमित रक्तदान करने के फायदे
- शरीर में खून बनने की प्रक्रिया तेज होती है।
- हार्ट अटैक, ब्लडप्रेशर और कैंसर होने की आशंका कम होती है।
- रक्तदान से पूर्व की जांच से शरीर की स्थिति का पता चलता है।
- रक्तदान के बाद होने वाली खून की जांच में एचआईवी, एचवीएसजी और एचसीवी, वीडीआरएल और मलेरिया का भी पता चलता है। इसकी रिपोर्ट निगेटिव होने पर ही रक्त सुरक्षित रखा जाता है। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर रक्तदाता को बीमारी के बारे में बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed