फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Blood Donation by Redcross

रेडक्रॉस सचिव और कोषाध्यक्ष ने रक्तदान से की नए साल की शुरुआत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Blood Donation by Redcross
बागेश्वर के रक्तकोष में रक्तदान करते पांडेय और उपाध्याय। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों ने रक्तदान को बढ़ावा देने और हर रक्त पीड़ित की मदद के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। इसलिए सोसायटी के जिला सचिव आलोक पांडेय और जिला कोषाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय ने रक्तदान कर नए साल की शुरुआत की। सोसायटी युवाओं से अधिकाधिक रक्तदान करने की अपील की।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती गरुड़ तहसील क्षेत्र की एक प्रसूता महिला को बी पॉजिटिव ग्रुप के रक्त की जरूरत पड़ी। इसका पता चलने पर अस्पताल पहुंचे रेडक्रॉस के जिला सचिव और कोषाध्यक्ष ने रक्तदान कर महिला की मदद की। समय पर खून मिलने पर रक्तपीड़िता के परिजनों ने सोसायटी का आभार जताया है।
विज्ञापन

बताया कि सोसायटी के माध्यम से सैकड़ों लोगों के लिए रक्तदान कराया जा चुका है। रेडक्रॉस की ब्लड डायरेक्ट्री के माध्यम से भी रक्तपीड़ितों को तत्काल मदद दिलाने में मदद मिल रही है। कहा कि नए साल में भी अधिकाधिक लोगों को सोसायटी से जोड़ा जाएगा। सोसायटी के चेयरमैन संजय साह जगाती और वाइस चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण ने दोनों पदाधिकारियों की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed