फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Block president of Anganwadi made allegations against departmental officials in kapkot bageshwar

Kapkot News: मिनी बहनों से मांगे दो हजार रुपये, कहा- एक हजार विधायक को देने हैं, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Wed, 18 Sep 2024 12:39 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 18 Sep 2024 12:39 PM IST
सार

कपकोट के सोराग गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का अपने विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कार्यकर्ता ने अधिकारियों पर परेशान करने का आरोप लगाया हैं।

विज्ञापन
Block president of Anganwadi made allegations against departmental officials in kapkot bageshwar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कपकोट के सोराग गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का अपने विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कार्यकर्ता ने अधिकारियों पर परेशान करने, ड्रेस के रुपयों का घपला करने समेत विधायक के नाम पर रुपये मांगने के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठन की कपकोट ब्लाॅक अध्यक्ष कमला दानू के रूप में परिचय देते हुए कार्यकर्ता ने दूरस्थ क्षेत्र में कार्य करने की दिक्कतें गिनाईं। उनका कहना है कि क्षेत्र में कभी बिजली, कभी नेटवर्क की समस्या रहती है। इस कारण कई बार पोषण ट्रैकर पर जानकारी नहीं चढ़ पाती है। इसके बावजूद अधिकारी परेशानी सुनने की बजाय अभद्रता करते हैं।

विज्ञापन

कहा जब मिनी कार्यकर्ताओं का उच्चीकरण हुआ था, उस समय मिनी बहनों से दो-दो हजार रुपये देने के लिए कहा। बताया कि परियोजना अधिकारी ने एक हजार रुपये विधायक को देने हैं, कहकर विधायक कपकोट को भी बदनाम करने की कोशिश की। इधर, संबंधित कार्यकर्ता के मोबाइल पर उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया तो नंबर बंद मिला। वीडियो कब का है, इसकी भी जानकारी नहीं मिल सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur News: मौलवी प्रकरण में मलसी गांव में दो पक्ष भिड़े...फायरिंग, दोनों गुटों में जमकर हुआ मारपीट; 6 घायल

कपकोट ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने अपने ही ब्लॉक परियोजना अधिकारी पर कर्मचारियों के उत्पीड़न और भाजपा विधायक के लिए एक-एक हजार रुपये जमा कराने का वीडियो वायरल किया है। जिलाधिकारी को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर गंभीर आरोप लगाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को न्याय दिलाना चाहिए।


-ललित फर्स्वाण, पूर्व विधायक, कपकोट।

किसी भी विभाग में कर्मचारियों का उत्पीड़न स्वीकार्य नहीं है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने हिम्मत कर उत्पीड़न के मामले को उठाया है। डीएम को मामले की जांच करने को कहा गया है। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-सुरेश गढि़या, विधायक कपकोट।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जाएगी। उन्हें वीडियो वायरल करने की बजाय सक्षम अधिकारियों के सम्मुख अपनी बात रखनी चाहिए थी। सीडीओ को मामले की जांच करने के लिए कहा गया है। वीडियो की जांच के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-आशीष भटगांई, डीएम बागेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed