फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Block chief resolved the dispute in Kapkot, paving the way for road construction

प्रमुख ने सुलझाया मोटर मार्ग निर्माण का विवाद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Block chief resolved the dispute in Kapkot, paving the way for road construction
बागेश्वर। कपकोट के वाछम से खाती तक बन रही पांच किमी लंबी सड़क को लेकर चल रहा विवाद समाप्त हो गया है। विधायक बलवंत सिंह भौर्याल की मौजूदगी और ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद लंबे समय से विरोध कर रहे ग्रामीण मान गए। अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच बनी सहमति के बाद अब सड़क का निर्माण कार्य दोबारा शुरू हो गया है।
विज्ञापन

वाछम से खाती के लिए पीएमजीएसवाई मोटर मार्ग का निर्माण करा रही है। पिछले वर्ष 13 दिसंबर को क्षेत्रीय विधायक भौर्याल, जिपं अध्यक्ष बसंती देव और ब्लॉक प्रमुख दानू ने संयुक्त रूप से मोटर मार्ग का शुभारंभ किया था। निर्माण शुरू होने के बाद गांव के जूनियर हाईस्कूल पर मलबा और बोल्डर गिरने लगे। ग्रामीणों के विरोध के बाद सड़क निर्माण का काम बंद करा दिया। शासन और प्रशासन ने कई बार ग्रामीणों को मनाने की कोशिश की लेकिन हल नहीं निकला। आखिरकार ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में बैठक में पीएमजीएसवाई अधिकारियों, ठेकेदार और ग्रामीणों के बीच वार्ता के बाद समस्या को लेकर वार्ता हुई। प्रभावित ग्रामीण केदार सिंह प्रवीण सिंह, लोकपाल सिंह ने समझौता पत्र बनने के बाद सहमति दी और मोटर मार्ग निर्माण का रास्ता साफ हो सका। प्रमुख दानू ने कहा कि विकास कार्य के चलते किसी को परेशानी नहीं होगी। प्रभावित परिवारों को विभाग मुआवजा देगा और आगे से किसी तरह का नुकसान नहीं हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। बैठक में बीडीसी सदस्य कमला आर्या, प्रधान मालती देवी, कैलाश दानू, चंदन दानू, पीएमजीएसवाई के ईई अनिल कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed