{"_id":"6022ccc68ebc3e74a37b7ed3","slug":"block-chief-inspects-dharamghar-majkhet-motorway-bageshwar-news-hld4141997191","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख ने किया धरमघर-माजखेत मोटर मार्ग का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख ने किया धरमघर-माजखेत मोटर मार्ग का निरीक्षण
विज्ञापन
बागेश्वर में धरमघर-माजखेत मोटर मार्ग का निरीक्षण करते ब्लॉक प्रमुख कपकोट। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पिछले 20 साल से बन रही धरमघर-माजखेत-चुचेर मोटर मार्ग का निरीक्षण किया। मोटर मार्ग को लेकर लगातार मिल रही शिकायत के बाद वह जायजा लेने पहुंचे प्रमुख ने पीएमजीएसवाई के ईई को जल्द रोड का निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देेश दिए।
धरमघर-माजखेत-चुचेर मोटर मार्ग में अक्सर वाहन दुर्घटना होने की शिकायत मिल रही थी। क्षेत्र के लोगों ने कई बार ब्लॉक प्रमुख को भी समस्या से अवगत कराया। इसमें रोड बदहाल होने की बात कही थी। शिकायतों का सिलसिला बढ़ा तो प्रमुख दानू स्वयं ही मोटर मार्ग का निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्होंने फोन पर ईई से सड़क के निर्माण को लेकर बात की। ईई ने उन्हें आश्वासन दिया कि 31 मार्च तक निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाएगा।
प्रमुख ने एई और जेई को नियमित रूप से कार्यस्थल पर भेजने को कहा। कहा कि वह एक सप्ताह बाद दोबारा सड़क का निरीक्षण करेंगे, अगर मानक और गुणवत्ता में कमी होगी तो कार्रवाई की जाएगी। सड़क के बाद उन्होंने माजखेत में जन सहयोग से बन रहे शिवालय का भी निरीक्षण किया। ग्रामीणों की मांग पर मंदिर निर्माण में हरसंभव सहयोग देने की बात कही। निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष केदार सिंह महर, देवीदत्त पाठक, राजेंद्र महर, भवान सिंह कोरंगा, जोगा सिंह आदि मौजूद रहे।