फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   BJYM burns effigy of Telangana Chief Minister

Bageshwar News: भाजयुमो ने जलाया तेलंगाना के मुख्यमंत्री का पुतला

Thu, 04 Dec 2025 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 04 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
BJYM burns effigy of Telangana Chief Minister
बागेश्वर। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की देवी-देवताओं पर की गई टिप्पणी के विरोध की आंच जिले तक पहुंच गई है। कपकोट में भाजपा और भाजयुमो के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रेड्डी के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया। बृहस्पतिवार को भाजयुमो के जिलाध्यक्ष दीपक गस्याल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सीएम रेड्डी की टिप्पणी पूरे देश में करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने वाली है। जिम्मेदार पद पर रहते हुए उनका इस तरह से बयान देना निंदनीय है। उन्हें सार्वजनिक रूप से इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गढि़या, विधायक सुरेश गढि़या, पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, जिला महामंत्री संजय परिहार, नपं अध्यक्ष गीता ऐठानी, मुन्ना कपकोटी, गोविंद कपकोटी, प्रकाश चंद्र, हरीश मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed