फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   BJP will win more than 60 seats: Rekha

साठ से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा : रेखा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
BJP will win more than 60 seats: Rekha
गरुड़ में भाजपा की कार्य समिति में प्रभारी मंत्री और पदाधिकारी - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ में एक होटल में भाजपा के मंडल स्तरीय कार्य समिति की बैठक हुई। इसमें जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा साठ से अधिक सीटें जीतकर सत्ता में आएगी। कहा कि प्रदेश की जनता सच्चे मन से भाजपा के साथ खड़ी है।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष हरीश रावत की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में विधायक चंदन राम दास ने कहा कि बागेश्वर विधान सभा क्षेत्र के हर गांव का विकास भाजपा कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि चौथी बार भी बागेश्वर विधान सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रिकार्ड मतों से जीतेगा। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र ढैला ने कहा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता। वहां इंद्र सिंह फर्स्वाण, दीपा आर्या, जेसी आर्या, घनश्याम जोशी, सविता नगरकोटी, सोबन सिंह पिमोली, हेम रावत, नंदन सिंह अल्मिया आदि थे।
विज्ञापन

समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर : जीना
मानिला (अल्मोड़ा)। सल्ट ब्लाक के मानिला में हुई भाजपा मानिला मंडल कार्य समिति की बैठक में मुख्य अतिथि सल्ट विधायक महेश जीना ने उप चुनाव में मिली जीत को कार्यकर्ताओं की जीत बताया। उन्होंने कहा कि वह लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर हैं। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, मानिला मंडल अध्यक्ष देवी दत्त शर्मा, रमेश लखचौरा, मंडल प्रभारी प्रमोद रावत, प्रधान टिटौली भास्करानंद, मानिला मंदिर प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नंदन मनराल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथ स्तर पर मजबूत पकड़ बनाएं कार्यकर्ता: चुफाल
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भाजपा भिकियासैंण मंडल कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। सल्ट विधायक महेश जीना के भिकियासैंण आवास में हुई बैठक में मंत्री चुफाल ने 2022 के मिशन को फतह करने लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत पकड़ बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर उन्होंने जनसमस्याएं भी सुनी और समाधान का भरोसा दिलाया। वहां विधायक सुरेंद्र जीना, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिला मंत्री नरेंद्र प्रसाद, मंडल अध्यक्ष त्रिलोक भंडारी, कैलाश पंत, नरेंद्र बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed