फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   BJP will win all five Lok Sabha seats along with the bypolls

उप चुनाव के साथ ही पांचों लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : भट्ट

Sun, 27 Aug 2023 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 27 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
BJP will win all five Lok Sabha seats along with the bypolls
बागेश्वर में पत्रकारों से वार्ता करते केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट। संवाद 
बागेश्वर/गरुड़। केंद्रीय रक्षा, पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा बागेश्वर उप चुनाव के साथ ही उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट भी जीतेगी। उन्होंने कहा कि जनता का कांग्रेस से मोहभंग हो चुका है।
विज्ञापन




भट्ट ने गरुड़ के कंधार में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए लोगों से भाजपा उमीदवार पार्वती दास को वोट देकर बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने में सहयोग देने को कहा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। दुनिया में भारत का नाम रोशन हो रहा है। आज विश्व भारत को सम्मान की दृष्टि से देखता है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि दिवंगत मंत्री दास के कार्यकाल में बागेश्वर विधान सभा क्षेत्र में बहुत विकास कार्य हुए हैं, जो काम रह गए हैं, उन्हें प्रदेश सरकार पूरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सभा को भाजपा विधानसभा क्षेत्र के संयोजक शिव सिंह बिष्ट, नैनीताल की विधायक सरिता आर्या, प्रत्याशी पार्वती दास, भाजपा प्रदेश मंत्री पुष्कर काला, जेसी आर्य, ब्लाॅक प्रमुख हेमा बिष्ट, जिला महामंत्री घनश्याम जोशी आदि ने संबोधित किया।






स्व. दास ने बागेश्वर में रखी विकास की नींव : अजय



बागेश्वर। जिला मुख्यालय में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि एक ऐसा आदमी (चंदन राम दास) हमारे बीच से चला गया जो विपरीत परिस्थिति में भी हंसते रहते थे। स्व. दास ने बागेश्वर की विकास की नींव रखी है। आज ऐसे लोग राजनीति में आ गए हैं, जो सीट हथियाना चाहते हैं, लेकिन इन लोगों को पता होना चाहिए, बागेश्वर की जनता विकास के साथ है। कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पांच सितंबर मतदान संपन्न होने तक आराम नहीं करना है। भाजपा की सेना लगातार आगे बढ़ रही है। इसमें ढील कतई नहीं देनी है। सीधे आगे बढ़ते जाना है। इस मौके पर पार्टी प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, पाटी जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण विधायक सुरेश गढि़या, सरिता आर्य, वरिष्ठ नेता कुंदन परिहार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed