फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   BJP State President Visits Bageshwar

भाजपा के सभी संगठन कर रहे हैं जनता की सेवा:भट्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
BJP State President Visits Bageshwar
बागेश्वर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा के मुख्य संगठन के साथ ही अनुसांगिक संगठन किसी न किसी रूप में जनता की सेवा में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी, प्रदेश में पुष्कर सिंह धामी सुशासन देने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शनिवार को पार्टी के सेवा पखवाड़े के शुभारंभ अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में हुए सम्मेलन में कहा कि केंद्र और राज्य सरकार गरीबों को ध्यान में रखकर योजनाएं तैयार कर रही हैं। योजनाओं का लाभ गरीबों को मिल रहा है। कहा कि मुख्यमंत्री धामी पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रहे हैं, इसका लाभ प्रदेश की जनता को मिलता रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी शनिवार से दो अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा मना रही है, इसके तहत रक्तदान शिविरों के साथ ही चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। पौधरोपण कार्यक्रम भी होगा। उन्होंने कहा कि बागेश्वर में संगठन बेहतर काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट के संचालन में हुए सम्मेलन में सांसद अजय टम्टा, विधायक सुरेश गढ़िया, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल, भाजपा जिला महामंत्री डॉ. राजेंद्र परिहार, सुरेश कांडपाल, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी, हेमा बिष्ट, गोविंद सिंह दानू, जिला प्रवक्ता प्रकाश साह, विक्रम शाही, दीपा आर्या, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष मनोज ओली आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed