{"_id":"570025a94f1c1b7c02f0011c","slug":"bjp-standing-with-guest-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिथि शिक्षकों के साथ खड़ी है भाजपा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिथि शिक्षकों के साथ खड़ी है भाजपा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sun, 03 Apr 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
एमएलए की प्रेसवार्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास ने कहा कि प्रदेश में हरीश रावत सरकार की नौटंकी पूरे राज्य की जनता जान चुकी है। सरकार बनाने की बात न्यायालय में चलने तक पार्टी इंतजार कर रही है। हाईकमान की ओर से यदि आदेश होगा तो भाजपा अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने पत्रकाराें से कहा कि कांग्रेस के विधायक और मंत्री स्वयं ही पार्टी छोड़कर चले गए, जबकि हरीश रावत इसके पीछे भाजपा का हाथ बता रहे हैं।
सीडी प्रकरण ने कांग्रेस सरकार का सारा खेल जाहिर कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश के अतिथि शिक्षकों के साथ खड़ी है। इस मामले में जल्दी भाजपा कार्यकर्ता राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। कहा कि केंद्र ने राज्य के लिए फिलहाल बजट की व्यवस्था कर दी है। इससे विकास कार्य प्रभावित नहीं होंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उमा बिष्ट, महामंत्री राजेंद्र उपाध्याय, मनीषा पांडेय, गौरव कठायत, गोविंद टंगड़िया आदि मौजूद थे।