{"_id":"587525a54f1c1b1929ba9fb6","slug":"bjp-campaign-began-in-kapkot","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगत दा ने कांडा-कमस्यार में फूंका चुनावी बिगुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगत दा ने कांडा-कमस्यार में फूंका चुनावी बिगुल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कांडा (बागेश्वर)।
Updated Tue, 10 Jan 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
कपकोट में भाजपा का प्रचार शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा (बागेश्वर)। नैनीताल के सांसद और पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने कांडा-कमस्यार क्षेत्र से चुनावी बिगुल फूंक दिया है। सभाओं में उन्होंने कांग्रेस की प्रदेश सरकार पर जमकर प्रहार किए। लोगों से भ्रष्ट सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। कोश्यारी ने कहा कि राज्य में विकास का पहिया जाम है। चारों ओर भारी हताशा है। सरकार ने विकास की जगह शराब और बीयर बार खोलकर लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है।
विज्ञापन
खातीगांव, सानीउडियार, सिमकूना, कांडा पड़ाव, घिंघारुतोला में हुई सभा में पूर्व सीएम ने कहा कि आज राज्य विरोधी सत्ता में काबिज हैं। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने बेरोजगारी, महंगाई दूर करने के झूठे आश्वासन देकर सत्ता हथियाई।
विज्ञापन
सत्ता मिली तो लूट-खसोट में लग गए। हालात यह हैं कि पूरे राज्य का विकास चौपट हो गया है। नियुक्ति मांगने पर डिप्लोमाधारियों पर लाठियां बरसाईं और जेल में डाला। कहा कि कांग्रेस के नेता जब भी आएं तो लोग उनसे विकास का पूरा हिसाब मांगें और उनके किसी भी झांसे में न आएं।
विज्ञापन
उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी और उनका पूरा लाभ उठाने को कहा। कहा की प्रधानमंत्री ने नोटबंदी कर कालाधन, आतंकवाद की कमर तोड़ने का ऐतिहासिक काम किया है।
नोटबंदी से भी सबसे ज्यादा कांग्रेस ही परेशान है। सिमकूना गांव में भवानी राम, भूपाल रावल, गोदावरी देवी और प्राण राम समेत कई कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सभाओं में पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल ने कहा कि भाजपा शासन में मंजूर कामों को अपना बताकर कांग्रेस लोगों को गुमराह कर रही है।
मंडल अध्यक्ष भगवान सिंह भंडारी की अध्यक्षता में आयोजित सभा का संचालन नंदाबल्लभ तिवारी और गणेश भौर्याल ने किया। वहां ब्लॉक प्रमुख कपकोट राम सिंह कोरंगा, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, पूर्व जिला पंचायत राम सिंह कोरंगा, ग्राम प्रधान नवीन जोशी, सुरेश गढ़िया, गोविंद टंगड़िया, सविता नगरकोटी, भगवत रौतेला आदि थे।