{"_id":"663a70a23b508084150e24c9","slug":"bjp-busy-in-preparations-for-civic-elections-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-106346-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा
Tue, 07 May 2024 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 07 May 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद जिलाध्यक्ष और अन्य। संवाद
बागेश्वर। लोकसभा चुनाव के बाद अब निकाय चुनाव की सुगबुगाहट तेज होने लगी है। भारतीय जनता पार्टी भी निकाय चुनाव की तैयारी में जुट गई है। पार्टी कार्यालय में वार्ड के लिए नियुक्त संयोजक और सह संयोजकों की बैठक हुई। कुछ दावेदारों ने अध्यक्ष और सभासद पद के लिए आवेदन भी प्रस्तुत किए।
मंगलवार को जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वार्ड वार नियुक्त संयोजक और सह संयोजकों को उनके दायित्वों की जानकारी दी गई। जिलाध्यक्ष फर्स्वाण ने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी तैयारी के साथ निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा। उन्होंने संयोजकों, बूथ पालकों और पन्ना प्रमुखों से अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने को कहा। जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव और विधायक पार्वती दास ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष फर्स्वाण ने बताया कि चुनाव की तैयारियों के बीच अध्यक्ष और सभासद के लिए आवेदन भी किए जा रहे हैं। अध्यक्ष पद के लिए 14 लोगों के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। बैठक में नगर मंडल अध्यक्ष रमेश तिवारी, मथुरा प्रसाद, दयाल कांडपाल आदि मौजूद रहे। संवाद