{"_id":"5bc8d4cdbdec22694a53bc50","slug":"bjp-and-congress-go-away-from-wrong-policies","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा और कांग्रेस की गलत नीतियों से पलायन बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा और कांग्रेस की गलत नीतियों से पलायन बढ़ा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
मौलेखाल में सभा करते जन संवाद यात्रा में शामिल लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थायी राजधानी गैरसैंण संघर्ष समिति द्वारा पहाड़ के अस्तित्व और स्वाभिमान के लिए दस अक्तूबर को पंचेश्वर से निकली जन संवाद यात्रा रामनगर होते हुए बृहस्पतिवार को मौलेखाल पहुंची। खंड कार्यालय के समीप हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि राज्य की स्थायी राजधानी गैरसैंण ही बनाई जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस सरकारों की गलत नीतियों से पहाड़ से पलायन बढ़ गया है जिससे गांव वीरान होने लगे हैं।
कहा कि राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था के बुरे हाल हैं। राज्य में राजस्व बढ़ाने के नाम पर शराब को बढ़ावा दिया जा रहा है। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाने चाहिए ताकि पहाड़ का नौजवान रोजगार की तलाश में महानगरों को पलायन न करे। उन्होंने महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए उन्हें कृषि भूमि में मालिकाना हक देने की मांग की। उन्होंने कहा कि राज्य में जंगली जानवरों से छुटकारा दिलाने के लिए सरकार को नीति बनानी चाहिए। यात्रा के जरिए जनता से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी जा रही हैं। यात्रा उत्तरकाशी पहुंच कर संपन्न होगी। यात्रा दल में चारु तिवारी, नारायण सिंह रावत, मनीष सुंदरियाल, नारायण बिष्ट, प्रदीप सती, रोहित डिमरी, मुकुल भट्ट, जगदीश रावत, सोनी पटवाल आदि शामिल हैं।