फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Birding in Bageshwar

बागेश्वर पहुंचे प्रवासी पक्षी जलकाग, लोगों में कौतुहल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Birding in Bageshwar
बागेश्वर के सरयू नदी में मछलियों की ताक में बैठे जलकाग। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सर्दियां शुरूहोते ही प्रवासी परिंदों का पहाड़ों की ओर आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इन दिनों बागेश्वर में भी प्रवासी पक्षी जलकाग आने लगे हैं। नगर के सरयू नदी में सुबह के समय प्रवासी पक्षियों का झुंड दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

जलकाग को कॉरमोरेंट और पनकौआ के नाम से भी जाना जाता है। रूस, साइबेरिया, थाइलैंड, कंबोडिया के अलावा भारत में भी यह पक्षी बहुतायत में पाया जाता है। देश के तिब्बत के पठार आदि स्थानों के साथ-साथ समुद्र तटीय स्थानों में भी यह निवास करते हैं।
विज्ञापन

जिले में सर्दियों का मौसम शुरू होने के बाद इनकी आवक होने लगती है। नगर के सरयू तट पर इन दिनों प्रवासी पक्षियों जलकाग का झुंड विचरण कर रहा है। सुबह के समय प्रवासी पक्षी नदी में गोता लगातार मछलियां पकड़ते हैं, तो कभी नदी के समानांतर उड़ान भरते देखे जा रहे हैं। प्रवासी पक्षी आमतौर पर पहाड़ों में नवंबर से आते हैं और मार्च तक रुकते हैं। हालांकि इस बार जलकाग कुछ पहले ही पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, डीएफओ हिमांशु बागरी ने कहा कि जलकाग देश और विदेश में पाई जाने वाली पक्षियों की अहम प्रजाति है। जो सर्दियों में पहाड़ों का रुख करती हैं तो गर्मियों में अपने मूल स्थान को लौट जाती है। यह पक्षी मुख्यत: नदियों और समुद्रों के किनारे रहकर मछलियों का शिकार करते हैं। इनका पहाड़ों की ओर आना अच्छा संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed