फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bijali gul In Bageshwar

बागेश्वर के 40 गांवों की बिजली गुल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Bijali gul In Bageshwar
बागेश्वर। जिले के कपकोट क्षेत्र में लाइन क्षतिग्रस्त होने से 40 गांवों की बिजली गुल हो गई है। नगरीय क्षेत्र में भी लोगों को बार-बार बिजली कटौती का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कपकोट के विजयपुर-बनलेख 33 केवी लाइन में शुक्रवार सुबह करीब छह बजे पेड़ गिरने लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। दोफाड़, रीमा, सनेती, किड़ई पचार, सनगाड़, उडियार, जारती, गडेरा, बनलेख, सुंडिल, जुनायल, विनायकधुर, गोलना, चलकाना, पुड़कुनी, कन्यालीकोट, जगथाना समेत 40 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।। बिजली न होने से लोगों के जरूरी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

लोग ठंड से राहत पाने के लिए बिजली के उपकरणों का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। विभाग के मुताबिक पोल गीले हने के कारण बिजली आपूर्ति सुचारु करने में दिक्कत आ रही है। विभागीय कर्मी लाइन की मरम्मत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कपकोट नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति शुक्रवार को चार घंटे तक बाधित रही। जिला मुख्यालय में लाइन में लोड ज्यादा होने के कारण बिजली कटौती की गई। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम के ईई भास्कर पांडे का कहना है कि विजयपुर-बनलेख क्षेत्र में लाइन मरम्मत का काम चल रहा है। इन गांवों में बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
चिलियानौला क्षेत्र में आठ घंटे रही विद्युत व्यवस्था ठप
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला सहित तमाम इलाकों में बिजली के तारों में पेड़ों की टहनियां गिर जाने से फाल्ट आ गया। आठ घंटे की मशक्कत के बाद आखिरकार बिजली की आपूर्ति हुई। रानीखेत नगर में भी बिजली की आंख मिचौनी चलती रही। मजखाली क्षेत्र में भी आपूर्ति दिन भर ठप रही। विभागीय टीम लाइनों की मरम्मत में जुटी रही। दोपहर बाद क्षेत्र में बमुश्किल आपूर्ति बहाल हो सकी।

उधर, भुजान क्षेत्र में भी आपूर्ति ठप होने की सूचना है। विभागीय टीम बिजली का फाल्ट ढूंढने की मशक्कत करती रही। बिजली गुल रहने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed