फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bhupal and family reached Kotwali for arrest

Bageshwar News: गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पहुंचे भूपाल और परिजन

Wed, 22 Mar 2023 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 22 Mar 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bhupal and family reached Kotwali for arrest
बागेश्वर। जोशीगांव में चार परिजनों की मौत के मामले में मृतका नंदी देवी के पति भूपाल राम और अन्य परिजन बुधवार को कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आत्महत्या के लिए उकसावे की आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली में हो-हल्ला किया।
विज्ञापन

कोतवाली पहुंचे परिजनों का कहना था कि आरोपी महिला देनदारी के लिए लंबे समय से प्रताड़ित कर रही थी। देनदारी न चुकाने पर वह घर का सामान भी उठाकर ले गई थी। इन लोगों का कहना था उत्पीड़न के कारण परिवार के चार लोगों को मौत को गले लगाना पड़ा। इन लोगों ने महिला समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल मीना रावत ने उन्हें बताया कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई होगी। कोतवाली में कुछ देर तक हंगामे के बाद लोग लौट गए। घटनास्थल से पुलिस को मृतका अंजलि (14) का सुसाइड नोट मिला था। इसमें लेनदारों के उत्पीड़न होने का उल्लेख था। इस पर पुलिस ने रीमा क्षेत्र की निवासी नीमा देवी समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में धारा 306 में मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed