फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bharat Bandh

किसान आंदोलन के एक साल पूरे होने पर युवा कांग्रेसियों ने किया मौन प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bharat Bandh
कृषि कानून के विरोध में अल्मोड़ा में जुलूस निकालते विभिन्न संगठन के लोग। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/बागेश्वर। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में केंद्र सरकार के खिलाफ धरना दिया। उन्होंने गत दिवस भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की ओर से कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी पर कड़ी नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में केंद्र सरकार और भाजपा प्रदेश प्रभारी गौतम का पुतला जलाया।
विज्ञापन

गांधी पार्क में हुई सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार हिटलरशाही पर उतर आई है और जनता की मांगों पर उदासीन बनी हुई है। जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने भाजपा प्रभारी के राहुल गांधी को लेकर दिए बयान के लिए सार्वजनिक रूप से मांफी मांगने की बात कही। वहां पर पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी, गीता मेहरा, हर्ष कनवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, बिंदु रौतेला, राबिन मनोज भंडारी आदि थे। इधर, बागेश्वर में किसानों के आंदोलन को एक साल पूरे होने पर युवा कांग्रेस ने मौन प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क पर केंद्र सरकार के खिलाफ मौन प्रदर्शन किया। वहां पर अंकुर उपाध्याय, बहादुर सिंह बिष्ट, महेश पंत, रिजवान खान आदि थे।
विज्ञापन

अल्मोड़ा। सर्वदलीय संघर्ष मोर्चा के बैनर तले उत्तराखंड लोक वाहिनी ने सोमवार को किसान आंदोलन के तहत भारत बंद को समर्थन दिया। नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही गांधी पार्क में जन गीतों के माध्यम से लोगों को इसके लिए जागरूक किया। जबकि नगर में भारत बंद का कोई असर देखने को नहीं मिला। बाजार रोज की तरह खुला रहा। वहीं, बंद का सार्वजनिक यातायात में कोई असर नहीं दिखाई दिया। भारत बंद से रोडवेज और केमू का यातायात प्रभावित नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को गांधी पार्क में अजयमित्र बिष्ट और डॉ. दया कृष्ण कांडपाल ने कहा कि सरकार ने तीन कृषि कानून लागू कर किसानों का दमन किया है। जबकि उत्तराखंड में भू-कानून, जल, जंगल, जमीन में जनता का हक-हकूक की पुरजोर मांग की। कुणाल तिवारी, भास्कर भौर्याल, अजय सिंह मेहता और अन्य युवाओं ने जन गीतों से हौसला बढ़ाया। वहां पर उलोवा के जगत सिंह रौतेला, पूरन चंद तिवारी, जंग बहादुर थापा, राम सिंह, उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी थे। उधर, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष सुशील साह ने बताया कि मंडल ने किसान आंदोलन को समर्थन दिया लेकिन बाजार खोले रखा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में पहले से ही व्यापारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में बाजार बंद रखना संभव नहीं है।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद के समर्थन में सोमवार को अखिल भारतीय किसान महासभा के नेतृत्व में भिकियासैंण बडियाली तिराहे पर सभा का आयोजन किया गया। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी ने कहा कि कृषि कानूनों को लागू कर मोदी सरकार आम आदमी के लिए मुसीबतें खड़ी कर रही है। देश के किसानों की नाराजगी आने वाले समय में भाजपा को नुकसान पहुंचाएगी। पूर्व प्रधान और जिपं. सदस्य प्रयाग शर्मा ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। वहां पर संयोजिका श्यामा, चंपा, जीवंती, माला, गोविंद राम, सुंदर बिष्ट, मुकेश बिष्ट, आनंद बिष्ट आदि थे। संवाद

बागेश्वर में गांधी पार्क में धरना देते यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता।

बागेश्वर में गांधी पार्क में धरना देते यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता।- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed