फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bhadratunga Road is not In Good Condition

भद्रतुंगा जा रहे हैं तो साथ में फावड़ा, बेल्चा लेकर जाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bhadratunga Road is not In Good Condition
तीर्थस्‍‌थल भद्रतुंगा जाने वाली सड़क पर पसरा मलबा। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में कई सड़कों की हालत खस्ता हो गई है। प्रख्यात धार्मिक पर्यटनस्थल भद्रतुंगा को जाने वाली सड़क मलबे से पटी है। निकास नाली न होने से सड़क कीचड़ से सन गई है। वाहन संचालकों को साथ में फावड़ा लेकर चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले का विख्यात धार्मिक स्थल भद्रतुंगा इन दिनों सैलानियों से गुलजार है। देश के कई हिस्सों से दर्शनार्थी भद्रतुंगा पहुंचे हुए हैं। एनआरआई भी काफी तादात में भद्रतुंगा के दीदार के लिए पहुंचे हुए हैं। श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय लोगों के सामने बदहाल सड़क दिक्कत पैदा कर रही है। सड़क में मलबा पसरा है। सड़क कीचड़ से सनी है। वाहन रपट रहे हैं। थोड़ी सी बारिश में सड़क वाहन संचालक लायक नहीं रह रही है। वाहन संचालक मलबा हटाने, कीचड़ साफ करने के लिए साथ में फावड़ा, बेलचा लेकर चल रहे हैं।
विज्ञापन

इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पारिवारिक गुरु महामंडलेश्वर अभिराम दास भी भद्रतुंगा पहुंचे हुए हैं। पिछले सप्ताह जब वह भद्रतुंगा को जा रहे थे, तो सड़क बाधित होने से करीब ढाई घंटे तक उन्हें भी इंतजार करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरेछीना सड़क पर लुढ़का दिया जा रहा मलबा
बागेश्वर। जिला मुख्यालय से गिरेछीना जाने वाली सड़क में इन दिनों चौड़ीकरण किया जा रहा है। मलबा डंपिंग जोन में न डालकर सड़क से नीचे लुढ़का दिया जा रहा है। इससे गिरेछीना सड़क के नीचे स्थित अन्य सड़कों को तो नुकसान पहुंच ही रहा है, अमसरकोट पेयजल योजना का स्रोत मलबा से पट गया है। नगर में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है।

कोट
भद्रतुंगा सड़क पर मलबे को हटाने के निर्देश संबंधित महकमों को दे दिए गए हैं। भद्रतुंगा के साथ ही अन्य सड़कों से भी मलबा पूरी तरह से हटाने को कहा जा रहा है।
पारितोष वर्मा एसडीएम कपकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed