फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bengali tourism season has gained momentum in Kausani

पर्यटन स्थली कौसानी में बंगाली पर्यटन सीजन ने पकड़ा जोर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Bengali tourism season has gained momentum in Kausani
अनाशक्ति आश्रम कौसानी में लुत्फ उठाते पर्यटक। - फोटो : BAGESHWAR
कौसानी/बागेश्वर। पर्यटन स्थली कौसानी बंगाली पर्यटकों से गुलजार होने लगी है। बंगाली सैलानी कौसानी की हसीन वादियों का लुत्फ उठा रहे हैं। बंगाली पर्यटकों के काफी संख्या में कौसानी आने से होटल व्यवसायियों के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन

कुमाऊं मंडल में 15 सितंबर के बाद से शुरू होने वाला बंगाली सीजन दिसंबर-जनवरी तक चलता है। मौसम साफ रहने के बाद कौसानी में बंगाली पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इन दिनों कौसानी बंगाली पर्यटकों से गुलजार है। बंगाली सैलानी मुख्य रूप से कौसानी, गांधी आश्रम कौसानी, अनाशक्ति आश्रम कौसानी, पंत वीथिका, पिनाकेश्वर, बागेश्वर, चौकोड़ी समेत पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी, थल, मिलम, नैनीताल, भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल तक पहुंचते हैं। दुर्गा पूजा के बाद बंगाली पर्यटन सीजन में तेजी आई है। इस कारण होटल व्यवसायियों के चेहरे खिले हैं।
विज्ञापन

इन दिनों पहाड़ का मौसम सुहावना है। कौसानी से हिमालय का विहंगम दृश्य पर्यटकों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षिक कर रहा है। पर्यटक सुबह तड़के ही सैर को निकल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शौचालय नहीं होने से परेशान रहते हैं पर्यटक
कौसानी। अनाशक्ति आश्रम कौसानी के पास से हिमालय की नंदादेवी, पंचाचूली, नीलकंठ, चौखंभा, बदरीनाथ, त्रिशूल आदि चोटियां दिखती हैं। इस कारण इस जगह पर पर्यटकों की काफी भीड़ रहती है। इस स्थान पर सार्वजनिक शौचालय नहीं है। जिस कारण पर्यटकों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ता है। कई बार महिला पर्यटकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। कई दफा पर्यटक बच्चे रास्तों के किनारे खुले में ही शौच करने को मजबूर होते हैं। जिससे गंदगी हो जाती है।

कोट
कौसानी में काफी संख्या में बंगाली पर्यटक आ रहे हैं। मौसम साफ होने के बाद पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो गया है। इससे होटल व्यवसायियों को अच्छा लाभ मिलेगा। दीवाली तक बंगाली पर्यटकों की संख्या में और अधिक इजाफा होने की उम्मीद है।
बबलू नेगी, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष कौसानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed