{"_id":"57587cfd4f1c1bee5a9c626b","slug":"began-construction-of-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहन नगर-तुनेड़ा-बसेत सड़क का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहन नगर-तुनेड़ा-बसेत सड़क का निर्माण शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Thu, 09 Jun 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। विधायक चंदन राम दास ने बहुप्रतीक्षित ढाई किमी लंबी मोहन नगर-तुनेड़ा-बसेत सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। सड़क के निर्माण की कवायद शुरू होने से ग्रामीणों में खुुशी का माहौल है। विधायक ने कहा कि सड़क बनने से गांवों के विकास में और भी तेजी आएगी। उन्होंने कार्यदाई संस्था लोनिवि से सड़क का निर्माण तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विधायक दास ने कहा कि राज्य सेक्टर से बनने वाली इस सड़क से क्षेत्र के लोगों को यातायात की समस्या से जल्दी ही निजात मिल जाएगी। क्षेत्र के लोगों की मांग पर सड़क राज्य सेक्टर से मंजूर कराई गई है। विधायक ने गांवों के विकास के लिए अपने स्तर से कराए गए क्षेत्र के विकास कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र पोषित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उनका पूरा लाभ उठाने को कहा। यहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। वहां भाजपा मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह टंगड़िया, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष सुबोध साह,महेश खेतवाल, रघुवीर सिंह दफौटी, दयाल कांडपाल, शेर सिंह बिष्ट, खड़क सिंह दफौटी, ग्राम प्रधान हेमंत बिष्ट, नंदन सिंह कनवाल, जीवन सिंह दफौटी, सुंदर सिंह दफौटी, शोबन सिंह, जीत सिंह, उमेश सिंह, गोकुल दफौटी समेत लोनिवि के अभियंता आदि थे।
विज्ञापन