फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Before a landslide killed soldier, student injured

चट्टान खिसकने से पूर्व सैनिक की मौत, छात्र घायल

Fri, 17 Jun 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)। Updated Fri, 17 Jun 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Before a landslide killed soldier, student injured
इसी मलबे से दबकर हुई बुजुर्ग की मौत - फोटो : अमर उजाला

कपकोट (बागेश्वर)। शामा उपतहसील के भनार ग्राम पंचायत के डाना तोक में चट्टान खिसकने से एक पूर्व सैनिक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्राइमरी में पढ़ने वाला एक छात्र चोटिल हो गया। उसे शामा के अस्पताल ले जाया गया डॉक्टर्स ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट के लिए रेफर कर दिया। मृतक शामा स्थित स्कूल से अपने पोतों को लेकर घर लौट रहा था। बच्चों ने घर पहुंचकर घटना के बारे में बताया। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण दौड़े दौड़े घटनास्थल पहुुंचे। सूचना मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार, थानाध्यक्ष ने मौका मुआयना किया। 

विज्ञापन


ग्राम पंचायत के बजलानी तोक निवासी पूर्व सैनिक किशन सिंह (58) पुत्र कुशल सिंह बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे भनार शामा के शिशु मंदिर में पढ़ रहे अपने दो पोतेे राहुल, रोशन सिंह, आदर्श प्राइमरी स्कूल के कक्षा पांच में अध्ययनरत सोनू सिंह को लेकर घर लौट रहे थे। तभी डाना तोक में पहुंचते ही पहाड़ी खिसक गई और पूर्व सैनिक के सिर पर बड़ा पत्थर आ गिरा। जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि सोनू चोटिल हो गया। मृतक के दो पोतों ने घर पहुंचकर घटना के बारे में बताया। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीण घायल सोनू को उपचार के लिए शामा के अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कपकोट के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीएम केएस टोलिया, तहसीलदार पूरन सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष एसपी रायपा, चौकी प्रभारी उत्तम सिंह मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को पहाड़ी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। घटना पर विधायक ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत अध्यक्ष बबली ऐठानी, ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल आदि ने गहरा शोक जताया है। ग्राम प्रधान पार्वती देवी, बीडीसी सदस्य नंदी देवी, सामाजिक कार्यकर्ता प्रह्लाद सिंह कोरंगा आदि ने शासन, प्रशासन से मृतक के आश्रितों को अधिक से मुआवजा देने और सोनू का नि:शुल्क उपचार करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed