फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bear killed 17 goats in Badiakot, Kapkot

कपकोट के बदियाकोट में भालू ने 17 बकरियां मारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
Bear killed 17 goats in Badiakot, Kapkot
संवाद न्यूज एजेंसी कपकोट (बागेश्वर)। ग्राम पंचायत बदियाकोट में भालू ने ग्रामीणों की 17 बकरियां मार दी है। ग्रमीणों ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है। बदियाकोट के तोक भुतियाखेत में ग्रामीणों ने मिलकर बकरी बाड़ा बना रखा है। जिसमें ग्रामीणों ने दो-दो के जोड़े में करीब 40 बकरियां पाल रखीं हैं। शनिवार रात करीब ढाई बजे बाड़े में भालू ने हमला कर दिया और बकरियों को मार डाला। ग्राम प्रधान सोनू दानू ने वन विभाग को सूचना दे दी है। उधर, कपकोट के दुग नाकुरी क्षेत्र के रीमा में तेंदुए ने बछड़े को मार दिया है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह तेंदुए ने रीमा के कांता बल्लभ पुत्र मोहन चंद्र कांडपाल की गोशाला में घुसकर बछड़े को मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed