फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bailogues of 18 hundred cylinders still in Bageshwar

बागेश्वर में अभी भी 18 सौ सिलेंडरों का बैकलॉग 

Thu, 12 Oct 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Thu, 12 Oct 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन

प्लांट से सिलेंडरों की कम आपूर्ति के कारण जिला मुख्यालय में रसोई गैस की किल्लत बनी हुई है। सिलेंडरों का बैकलॉग 1800 से कम नहीं हो पा रहा है। शहरी क्षेत्र में ही उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए दो से तीन सप्ताह तक का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में एक माह में आपूर्ति हो पा रही है। 

विज्ञापन


बागेश्वर गैस एजेंसी के पास 28 हजार रसोई गैस उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक दिन सिलेंडरों की दो गाड़ियों की जरूरत होती है, जबकि पिछले दो माह से गैस एजेंसी को नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


प्लांट से जरूरत के अनुसार सिलेंडर नहीं आने से गैस की किल्लत बनी हुई है। इस समय सिलेंडरों का बैकलॉग 1800 पर है। सिलेंडर नहीं मिलने पर शहरी क्षेत्र के लोगों को धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम करने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में हालात और अधिक खराब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिलेंडरों के सीमित होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक से डेढ़ माह के अंतराल में गैस का वाहन भेजा जा रहा है। गैस एजेंसी के प्रबंधक जीएस बाफिला ने बताया कि प्लांट से कम आपूर्ति के बावजूद सभी उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर मुहैया कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्लांट से प्रतिदिन दो वाहन आने पर जल्दी समस्या का समाधान हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed