फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Baijnath temple and ghat should be cleaned regularly: Ashish

बैजनाथ मंदिर और घाट की नियमित हो सफाई : आशीष

Thu, 26 Sep 2024 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 26 Sep 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Baijnath temple and ghat should be cleaned regularly: Ashish
केवी कौसानी में निरीक्षण के दौरान विद्या​र्थियों से सवाल पूछते डीएम आशीष भटगांई। संवाद
बागेश्वर/कौसानी। डीएम आशीष भटगांई ने पर्यटन नगरी कौसानी और बैजनाथ का निरीक्षण किया। उन्होंने बैजनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। ईओ को बैजनाथ झील और आसपास साफ सफाई दुरुस्त करवाने को कहा। मंदिर और घाट स्थल को नियमित स्वच्छ रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कौसानी में डीएम भटगांई ने अनासक्ति आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए। गांधी स्मारक निधि के व्यवस्थापक एडवोकेट कृष्ण सिंह बिष्ट व होटल एसोसिएशन के बीडी जोशी ने उन्हें कौसानी की समस्याओं के बारे में बताया। डीएम ने कौसानी की पेयजल योजना की जानकारी भी ली। उन्होंने सभी विभागों से पर्यटकों को सुविधाएं देने के लिए समन्वय से कार्य करने को कहा। केंद्रीय विद्यालय कौसानी के निरीक्षण के दौरान बच्चों से सवाल पूछे और सही जवाब मिलने पर उनकी हौसला अफजाई की।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सरोज नेगी को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्कूली शिक्षा के साथ-साथ नैतिक शिक्षा पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने बिजोरीझाल-ओखलसों मोटर मार्ग का निरीक्षण कर पीएमजीएसवाई को सड़क के गड्ढों को जल्द भरने और झाड़ियों का कटान कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम जितेंद्र वर्मा, पर्यटन अधिकारी पीके वर्मा, तहसीलदार निशा रानी, दलीप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्बल गार्डन विकसित करने के दिए निर्देश

बागेश्वर। डीएम आशीष भटगांई ने जिला होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक विकास के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अस्पतालों में तैनात कार्मिकों से रोजाना की ओपीडी की जानकारी ली। उन्होंने आयुष के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए चिह्नित आयुष व जड़ी बूटी ग्राम में औषधीय पौधों की खेती व हर्बल गार्डन विकसित करने के निर्देश दिए।

डीएम ने आयुष के क्षेत्र में निजी भागीदारी के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण आयुष चिकित्सा पर भी ध्यान देने को कहा। आरोग्य मंदिरों के अलावा अन्य क्षेत्रों में नियमित योग कराने के विकल्प तलाशने को कहा। उन्होंने चिकित्सालयों का निरीक्षण करने और आयुष विशेषज्ञों के माध्यम से प्रशिक्षण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ आरसी तिवारी, आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. निष्ठा शर्मा कोहली, होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. बेला महर, डॉ. एजेल पटेल आदि मौजूद रहे। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed