{"_id":"5a57936f4f1c1b45198b4676","slug":"bagnath-temple-and-main-hall-decorated","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागनाथ मंदिर और मुख्य मेलास्थल सजे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागनाथ मंदिर और मुख्य मेलास्थल सजे
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:10 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों की बैठक लेते सीओ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरयू और गोमती के संगम पर स्थित भगवान बागनाथ की पौराणिक नगरी में 13 से 20 जनवरी तक लगने वाले कुमाऊं से प्रसिद्ध उत्तरायणी मेले की तैयारियां जारी हैं। इसके लिए बागनाथ मंदिर समूह और मुख्य मेलास्थल नुमाइशखेत मैदान आकर्षक ढंग से सज रहे हैं। मेले के लिए अब तक चार से सौ भी अधिक व्यापारी पहुंच चुके हैं। मेलार्थियों के मनोरंजन के लिए झूले, चर्खे और मौत का कुंआ लगाने का काम अब अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
उत्तरायणी मेले को लेकर पालिका नगर को मनमोहक तरीके से सजाने में जुटी है। मेलार्थियों के स्वागत में पालिका और कुछ व्यापारियों ने जगह-जगह कई तोरणद्वार बनाए गए हैं। नगर क्षेत्र के सभी मंदिरों में रंगरोगन किया जा रहा है। बिजली की लड़ियों की सजावट से संगम और भी मनोरम लग रहा है। नगर के गली-कूचों में स्वच्छता अभियान पूरा हो गया है। मेले के लिए उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से अब तक चार सौ से भी अधिक व्यापारी यहां पहुंच चुके हैं। व्यापारियों ने जिला नुमाइशखेत मैदान, दुग बाजार, बागनाथ गली और जिपं परिसर समेत नगर के विभिन्न हिस्सों में अपनी दुुकानें सजा दी हैं।
विज्ञापन
तीन लाख की आय होगी जिपं को
जिला पंचायत ने बाहर से आने वाले व्यापारियों को अपना परिसर किराए पर दिया है। परिसर में 60 दुकानेें लगी हुई हैं। अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने बताया कि किराए से पंचायत को तीन लाख रुपये की आय होगी।
विज्ञापन
असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों पर नजर रहेगी
पुलिस ने व्यापारियों से नगर में 13 जनवरी से शुरू होने वाले उत्तरायणी मेले को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में सहयोग देने की अपील की। कोतवाली परिसर में सीओ वीर सिंह ने व्यापारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि मेले में खलल डालने वाले असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों पर पैनी नजर रखी जाएगी, यदि ड्यूटी के दौरान कोई पुलिसकर्मी भी नशे की हालत में पाया जाएगा, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि जहां कहीं भी असामाजिक गतिविधियां हों इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। बैठक में वहां कोतवाल टीआर वर्मा, टीएसआई भूपेश पांडे आदि व्यापारी थे।