फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bagnath Dham will be developed on the lines of Haridwar

Bageshwar News: हरिद्वार की तर्ज पर विकसित होगा बागनाथ धाम

Thu, 30 Mar 2023 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 30 Mar 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Bagnath Dham will be developed on the lines of Haridwar
बागेश्वर का बागनाथ धाम परिसर, गोमती और सरयू नदी। संवाद
बागेश्वर। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के तीर्थ यात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक विरासत संवर्धन अभियान (प्रसाद) के तहत बागेश्वर के विख्यात बागनाथ धाम को हरिद्वार की तर्ज पर विकसित करने की योजना है। इसके लिए उनचास करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। योजना के तहत आस्थापथ, पुल निर्माण, बागनाथ मंदिर का रासायनिक उपचार, घाटों का सौंदर्यीकरण समेत होंगे कई कार्य होंगे। बाबा बागनाथ का धाम नए रूप-रंग में नजर आएगा।
विज्ञापन

योजना के तहत बागनाथ मंदिर के पास बने गोमती पुल से सरयू संगम तक दोनों तरफ आस्था पथ का निर्माण होगा। दोनों ओर पार्किंग बनाई जाएगी। गोमती नदी पर लोनिवि आवासीय काॅलोनी क्षेत्र को जोड़ने के लिए पैदल पुल बनाया जाएगा। मंदिर के पास स्थित भवनों में पर्वतीय शैली के तहत एकरूपता लाई जाएगी। विकास भवन से नुमाइशखेत को आने वाली सड़क के दोनों ओर रोशनी की व्यवस्था जाएगी। पैदल पथ का निर्माण होगा। चिल्ड्रन पार्क का अवशेष काम पूरा होगा।
विज्ञापन

डीएम अनुराधा पाल ने बताया कि बागनाथ मंदिर परिसर के साथ ही मंदिर के पास स्थित शिव मूर्ति और घाटों का सौंदर्यीकरण होगा। पालिका की हट के साथ ही नुमाइशखेत मैदान, रामलीला मंच का सौंदर्यीकरण होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

बिजली वाली और परंपरागत शवदाह की व्यवस्था
बागेश्वर। डीएम अनुराधा पाल ने बताया कि प्रसाद योजना के तहत बागनाथ धाम के पास स्थित शवदाह गृह के आधे हिस्से में बिजली से शवदाह और आधे हिस्से में परंपरागत शवदाह की व्यवस्था होगी। लोग किसी भी विधि से शवदाह कर सकेंगे। संवाद

इनसेट

बहुमंजिली पार्किंग का प्रयास
बागेश्वर। जिला प्रशासन प्रसाद योजना के तहत बहुमंजिली पार्किंग का निर्माण कराने का प्रयास कर रहा है। डीएम ने बताया कि गोमती नदी के पास स्थित जूना अखाड़े की भूमि पर अखाड़े के साथ अनुबंध कर बहुमंजिली पार्किंग बनाने का प्रस्ताव अखाड़ा प्रबंधन के सामने रखा गया था लेकिन अखाड़ा प्रबंधन सहमत नहीं है। अखाड़े को पार्किंग का संचालन का जिम्मा देने के लिए तैयार हैं। फिर से अखाड़ा प्रबंधन से बात की जाएगी। प्रसाद योजना के तहत दूसरे चरण में चंडिका मंदिर और नीलेश्वर धाम को रोपवे से जोड़ने की योजना है। हालांकि आय के लिहाज से रोपवे बनाने के प्रस्ताव को मुफीद नहीं माना गया है। संवाद



नागर शैली में बना है बागनाथ मंदिर
बागेश्वर। बागनाथ मंदिर को उत्तर भारत का एकमात्र दक्षिणमुखी प्राचीन शिव मंदिर माना जाता है। मंदिर का निर्माण वर्ष 1602 में चंद शासक लक्ष्मी चंद ने कराया था। कुछ इतिहासकार मंदिर को सातवीं से नवीं सदी का बताते हैं। पहले मंदिर छोटे स्वरूप में था। पौराणिक महत्व के इस मंदिर का निर्माण नागर शैली में कराने का उल्लेख इतिहास में पाया जाता है। संवाद

इनसेट
प्रसाद योजना से ही हुआ केदारनाथ धाम का कायाकल्प
बागेश्वर। प्रसाद योजना से ही केदारनाथ धाम का भी कायाकल्प हुआ है। केदारनाथ धाम के लिए पहले चरण में दो सौ पच्चीस करोड़, दूसरे चरण में एक सौ चौरासी करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे। बदरीनाथ धाम के लिए उनतालीस करोड़ से अधिक, यमुनोत्री के लिए पैंतीस करोड़, गंगोत्री के लिए दस करोड़ रुपये योजना के तहत दिए गए। संवाद

दो सादे कोट

हाल में प्रसाद योजना की कंसलटेंसी टीम ने योजना के तहत चिह्नित स्थलों का निरीक्षण किया है। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय को डीपीआर सौंपी जा चुुकी है। डीपीआर में कुछ बदलाव होने थे। संशोधन कर भेज दिए गए हैं। - अनुराधा पाल, डीएम, बागेश्वर।


प्रसाद योजना के तहत बागनाथ धाम को हरिद्वार की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। घाटों को सुंदर बनाया जाएगा। बागनाथ धाम नया स्वरूप लेगा। बागनाथ धाम के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। - चंदन राम दास, समाज कल्याण मंत्री,उत्तराखंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed