फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bagnath, Baijnath temple palanquin arrived Jagdishila

बागनाथ, बैजनाथ मंदिर पहुंची जगदीशिला डोली

Fri, 15 May 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Fri, 15 May 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
Bagnath, Baijnath temple palanquin arrived Jagdishila
प्रदेश के शिक्षा, पेयजल, स्वच्छता मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी विश्वनाथ जगदीशिला डोली के साथ यहां पहुंचे। उन्होंने बैजनाथ, कोटभ्रामरी, बागनाथ मंदिर में पूजा, अर्चना की। वहां मौजूद लोगों ने डोलीयात्रा का स्वागत किया। नैथानी ने कहा कि धार्मिक पर्र्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह यात्रा शुरू की गई है।
विज्ञापन


ग्वालदम चमोली से बुधवार देर शाम डोली के साथ चले नैथानी रात साढे़ नौ बजे गरुड़ के कोटभ्रामरी मंदिर पहुंचे। बैजनाथ में भी पूजा के बाद वह रात में बागेश्वर के लोनिवि विश्राम गृह आए। नैथानी ने बृहस्पतिवार सुबह बागनाथ मंदिर में पूजा की। डोली को मंदिर की परिक्रमा कराई गई। तमाम लोगों ने डोली के दर्शन किए।
विज्ञापन


इस कार्यकम मेें उनके साथ कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश सिंह ऐठानी, उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, भगत डसीला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, पूरन सिंह रावल, नरेंद्र खेतवाल, पालिकाध्यक्ष गीता रावल, नागेश्वरी जोशी, सुनीता टम्टा, एसडीएम फींचाराम चौहान, तहसीलदार पदम सिंह मेहरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरुड़ में ब्लाक प्रमुख भरत फर्स्वाण, रंजीत डसीला, दर्जा मंत्री गोपाल दत्त भट्ट, हीरा सिंह बोरा, रंजीत रावत, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश कोहली जीके पांडे आदि ने डोली का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed