फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   विधायक नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने दिया धरना

विधायक नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने दिया धरना

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
विधायक नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने दिया धरना
बागेश्वर में विधायक नेगी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना देते कांग्रेसी। - फोटो : Amar Ujala
बागेश्वर। द्वाराहाट के भाजपा विधायक महेश नेगी पर लगे यौन उत्पीड़न के मामले में मुकदमा पंजीकृत कराने के साथ ही पीड़िता की बच्ची और विधायक की डीएनए की जांच की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
सोमवार को राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा की मौजूदगी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने धरनास्थल पर प्रदेश सरकार और विधायक नेगी के खिलाफ नारेबाजी की। सांसद टम्टा ने कहा कि सरकार इस मामले में आरोपी विधायक को बचाने का काम कर रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के स्थान पर पीड़िता का उत्पीड़न किया जा रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश सरकार के दोहरे चरित्र को उजागर करके रहेगी।
विज्ञापन
पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र टंगड़िया ने कहा कि भाजपा ने हमेशा गलत कार्य करने वाले पार्टी विधायकों और नेताओं का साथ दिया है। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री मोदी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे पर पलीता लगा रही है। धरने में पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव इंदिरा जोशी, सुनीता टम्टा, लक्ष्मी धर्मशक्तू, बहादुर सिंह बिष्ट, विनोद पाठक, संतोष कुमार, सज्जन लाल टम्टा, राजा पांडेय, कुंदन गोस्वामी, दिनेश कुमार, महेश पाठक, गीतांजलि, किशन कठायत आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed