फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar Welcomes Jagdishshila

बागनाथ पहुंची जगदीशिला डोली का हुआ भव्य स्वागत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bageshwar Welcomes Jagdishshila
बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में जगदीशिला डोली का स्वागत करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बाबा विश्वनाथ जगदीशिला डोली यात्रा का बागनाथ मंदिर में भव्य स्वागत किया। 13 जिलों में 30 दिन तक चलने वाली यात्रा देर शाम बागेश्वर पहुंची। यात्रा के स्वागत के लिए पहले से ही लोग बागनाथ मंदिर में एकत्र थे। ढोल दमाऊ के साथ यात्रा का स्वागत कर लोगों ने डोली की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। महिलाओं ने डोली के आगमन पर भजन-कीर्तन किए।
विज्ञापन

बाबा विश्वनाथ मां जगदीशिला यात्रा का आयोजन पिछले 23 वर्षों से किया जा रहा है। यात्रा के संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने बताया कि एक महीने के भ्रमण के दौरान यात्रा दस हजार पांच सौ किमी का सफर तय करेगी। 11 मई को हरिद्वार से यात्रा का शुभारंभ हुआ था और यात्रा का समापन गंगा दशहरे के दिन होगा।
विज्ञापन

यात्रा संयोजक नैथानी ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य अपनी संस्कृति और परंपरा को जीवित रखने के साथ-साथ विश्व शांति की कामना है। यात्रा के दौरान यात्री अपनी संस्कृति का प्रचार प्रसार करने के साथ-साथ लोगों को बाबा विश्वनाथ जगदीशिला के महत्व के बारे में जानकारी देते हैं। बताया कि यात्रा प्रत्येक जिले में प्रमुख मंदिरों से होकर गुजरेगी। वहां पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह टंगड़िया, राजेंद्र टंगड़िया, मंदिर समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह रावल, महंत शंकर गिरी महाराज, सुनीता टंगड़िया, गीता रावल, चंद्रा उपाध्याय, इंद्रा जोशी आदि मौजूद रहे।

बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में पहुंची बाबा विश्वनाथ जगदीशिला डोली। संवाद न्यूज एजेंसी

बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में पहुंची बाबा विश्वनाथ जगदीशिला डोली। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed