फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar shortage of gasoline.

शादी वाले को तीन लीटर, बाकी को दो

Sat, 09 May 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर Updated Sat, 09 May 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bageshwar shortage of gasoline.

अब लोग शादी का निमंत्रण कार्ड लेकर पेट्रोल पंप पहुंच रहे हैं। इसकी वजह यह है कि पूर्ति विभाग सभी को दो-दो लीटर पेट्रोल-डीजल की पर्ची दे रहा है, लोग पर्ची लेकर पेट्रोल पंप पहुंच रहे हैं। शादी का आमंत्रण कार्ड लेकर जाने वाले लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्हें तीन लीटर की पर्चियां भी दी गईं।

विज्ञापन


पेट्रोल और डीजल की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही। नगर और आसपास के छह पेट्रेाल पंप सूखे पड़े हैं। मुख्य बाजार स्थित पंप पर आज शाम एक टैंकर पहुंचा। टैंकर पहुंचते ही लोगों की भीड़ लग गई। काफी देर मुख्य सड़क पर जाम लग गया। भीड़ देख पूर्ति विभाग ने पर्चियां बांटकर व्यवस्था बनाई। लोग पूर्ति कार्यालय से पर्ची लेकर तेल भराने पंप पर जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी एकमात्र टैंकर के माध्यम से मिला डीजल दो-दो लीटर वितरित किया गया। बारातों के वाहनों के लिए आमंत्रण कार्ड दिखाकर तेल की व्यवस्था की जा रही है। तेल के अभाव के कारण सामान्य लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed