{"_id":"61ce049f9d08fc6310729132","slug":"bageshwar-ready-to-deal-with-omicron-bageshwar-news-hld449400395","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रॉन से निपटने के लिए बागेश्वर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमिक्रॉन से निपटने के लिए बागेश्वर तैयार
विज्ञापन
बागेश्वर जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर जिला अस्पताल और ट्रामा सेंटर में 14 वेटिंलेटर युक्त आईसीयू बने हुए हैं। इनमें दो वेंटिलेटर बच्चों के लिए स्थापित किए गए हैं। सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा का कहना है कि बच्चों के लिए बनाए गए आईसीयू को बच्चों की मनोभावनाओं को देखते हुए तैयार किया गया है। कोरोना के नये स्वरूप ओमिक्रॉन के लिए विभाग की तैयारियां दुरुस्त हैं। जिला अस्पताल और ट्रामा सेंटर में स्थापित सभी वेंटिलेटर सुचारु हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को कोरोना संक्रमण को देखते हुए सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ ही मास्क पहनना चाहिए, ताकि जिले में कोरोना के नए मामले सामने न आएं।
1300 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित
बागेश्वर। जिले की ऑक्सीजन पर बाहरी जिलों पर निर्भरता समाप्त हो गई है। जिला अस्पताल में 650 एलपीएम के दो जनरेशन प्लांट लगे हुए हैं। कपकोट सीएचसी में 500 और कांडा सीएचसी में 150 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित किए गए हैं। सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा का कहना है कि चारों जनरेशन प्लांटों से ऑक्सीजन पैदा हो रही है।
100 बेड क्षमता का कोविड केयर सेंटर है उपलब्ध
बागेश्वर। जिला अस्पताल और ट्रामा सेंटर में बनाए गए आईसीयू के अतिरिक्त जिला मुख्यालय के डिग्री कॉलेज में 100 बेड क्षमता का कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। जरूरत पड़ने पर इसको उपयोग में लाया जाएगा।