फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   ???? ???? ???? ?? ??? ?? ????????

एसओजी और कोतवाली पुलिस ने पांच पेटी शराब के साथ किया गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
???? ???? ???? ?? ??? ?? ????????
बागेश्वर। एसओजी और कोतवाली पुलिस की टीम ने पांच पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को एसओजी प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला के नेतृत्व में एसओजी और कोतवाली पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर बालीघाट तिराहे के पास मनोज पुरी (30) निवासी माणी गांव, दोफाड़ (बनलेख) की तलाशी ली। उसके कब्जे से 4 पेटियों में 192 पव्वे और दूसरी पेटी में 12 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ बागेश्वर कोतवाली में आबकारी अधिनियम की धारा 60 में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

एसओजी प्रभारी रौतेला ने बताया है कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अधिक मूल्य में शराब बेचने के लिए रीमा ले जा रहा था। शराब पकड़ने वाले दल में एसओजी के उप निरीक्षक दीपक बिष्ट, कोतवाली के उप निरीक्षक जीवन सिंह चुफाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थान में शराब पिलाने पर एक गिरफ्तार
बागेश्वर/गरुड़। सार्वजनिक स्थान पर लोगों को शराब पिलाने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बुधवार को बैजनाथ के थानाध्यक्ष पंकज जोशी के निर्देशन में पुलिस टीम ने मन्यूड़ा के पास नवीन पाठक (38) निवासी ग्राम मन्यूड़ा, गागरीगोल थाना बैजनाथ को लोगों को शराब पिलाते हुए पकड़ा। उसके कब्जे से शराब भी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर धारा- 60/21 आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल कमल चंद्र, जीवन चंद्र पांडे शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed